/ Jul 28, 2026

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत, मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को महिला हितैषी कैसे कहा जा सकता है।
नेगी ने कहा कि संसद में पूर्व में भी लोकसभा स्पीकर द्वारा यह टिप्पणी की गई थी कि प्रधानमंत्री को महिला सांसदों से खतरा महसूस होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं और यह विधेयक राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से लाया गया है।
मंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2023 में यह विधेयक संसद से पारित हो चुका है, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। उनके अनुसार सीटों के परिसीमन और अन्य तकनीकी कारणों का हवाला देकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा विधेयक राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से लाया गया है और इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की रणनीतिक मंशा है। नेगी ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।चेस्टर हिल्स मामले पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी और कहा कि इस प्रकरण में पहले ही जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। जिला प्रशासन और एसडीएम को पूरी स्वतंत्रता दी गई है ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।मंत्री ने कहा कि यह मामला बड़ा और संवेदनशील है, इसलिए कुछ लोग इसका राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होगी और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए नेगी ने कहा कि फोन टैपिंग से जुड़े मामले में यदि कार्रवाई अपेक्षित है तो संबंधित पक्ष को लोकायुक्त के समक्ष हलफनामा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान और उनका सही उपयोग आवश्यक है।
नेगी ने केंद्र सरकार पर सूचना के अधिकार कानून को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता की जो व्यवस्था पहले बनी थी, उसे धीरे धीरे प्रभावित किया जा रहा है, जिससे जनता का भरोसा संस्थानों पर कमजोर हो रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान राजनीतिक माहौल में चुनाव आयोग और न्यायपालिका जैसे संस्थानों की विश्वसनीयता पर भी प्रभाव पड़ रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।इस बयानबाजी के बाद राज्य और केंद्र की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विपक्ष इस मुद्दे को महिला आरक्षण और लोकतांत्रिक पारदर्शिता से जोड़ रहा है जबकि सत्ता पक्ष इसे राजनीतिक बयान बता रहा है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.