कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-कुल्लू जिला में चल रह एनएचपीसी की पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण दो में तीन बिजली यूनिट का संचालन आज मंगलवार से शुरू हो गया है। 800 मेगावाट की पार्वती चरण दो परियोजना में चार टरबाइन लगी हुई है।इसमें से तीन का सफल ट्रायल के बाद आज 1 अप्रैल से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है।जबकि एक अन्य टरबाइन का अभी ट्रायल चल रहा है।यह जानकारी एनएचपीसी चरण 2 के कार्यपालक निदेशक निर्मल सिंह ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए दी है।
प्रदेश सरकार को हर साल मिलेगा 270 करोड़ रुपये का राजस्व
निर्मल सिंह ने बताया की राज्य सरकार को केंद्र सरकार की इस परियोजना से सालाना 270 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।दिसंबर 2002 से बन रही परियोजना को एनएचपीसी ने धरातल पर उतारा है।इस परियोजना को पूरा करने में एनएचपीसी को कई बाधाओं से जूझना पड़ा।बहरहाल,अब परियोजना की चार टरबाइन घूमना शुरू हो गई हैं। हर टरबाइन से 200-200 मेगावाट बिजली को उत्पादन होगा। ट्रायल के बाद जब बिजली का उत्पादन होगा तो नौ राज्यों और दामोदर वैली कॉरपोरेशन को बिजली सप्लाई की जाएगी। परियोजना से उत्पादित होने वाली बिजली से न केवल केंद्र सरकार को करोड़ों रुपये का लाभ होगा।वहीं,प्रदेश सरकार को भी वर्तमान औसत बिजली दरों के अनुसार प्रदेश सरकार को करीब 270 करोड़ रुपये की सालाना आय प्राप्त होगी।
