प्रधानमंत्री मोदी ने करनाल के मंदिरों में स्वछता अभियान चलाया, हरियाणा के चेयरमैन सुभाष चंद्र ने 22 जनवरी तक आसपास के मंदिरों की सफाई की अपील की।

करनाल- जसकिरन (TSN) – PM मोदी ने देश भर के मंदिरों और तीर्थस्थलों पर स्वच्छता अभियान शुरू किया है, जिसमें करनाल भी शामिल है। नीलोखेड़ी हल्के में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में भी स्वच्छता अभियान शुरू किया। इस अवसर पर, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने नागरिकों के साथ मिलकर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया और सभी को इसमें शामिल होने का आह्वान किया। उससे पहले, उन्होंने मंदिर में शीश नवाकर संत गुरु रविदास से आशीर्वाद लिया।

हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने लोगों से अपील कर कही बड़ी बात !
चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि 22 जनवरी तक सभी लोग अपने आसपास के मंदिरों और स्थानों पर जाकर साफ सफाई करें। उनका कहना था कि प्रभु राम सबके हैं। भगवान राम आते हैं तो हमारे मंदिरों और धार्मिक स्थानों को गंदा नहीं होना चाहिए।

राम भक्तों की वर्षों की प्रतीक्षा होने जा रही है समाप्त- चेयरमैन सुभाष चंद्र।
मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा 22 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। श्री राम अयोध्या में एक विशाल मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी, प्राण-प्रतिष्ठा से पहले देश भर में धार्मिक स्थानों और मंदिरों की स्वच्छता और साफ-सफाई का अभियान चलाने की अपील की है।                                                      स्वच्छता अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि 22 जनवरी देश भर के लोगों के लिए खुशी का दिन है। इस दिन रामलला एक विशाल मंदिर में विराजमान होंगे। यह दिन पूरे विश्व में दीपावली के रूप में मनाया जाएगा। उनका कहना था कि प्रदेशभर में इस अवसर पर दीपोत्सव सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हर घर, मंदिर और प्रतिष्ठान में दीपक जलाए जाएंगे, प्रभात फेरी निकाली जाएगी और भजन-कीर्तन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उनका कहना था कि हम सबको इससे पहले अपने सभी मंदिरों की सफाई और सजावट करनी चाहिए।

 

 

Ekta TSN

jaskiranjj4321@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा निर्णय: 10वीं-12वीं में अब एक समान प्रश्न पत्र, मार्च 2026 से लागू

Dharamshala, Rahul-हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के हित में कई बड़े निर्णय लिए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मार्च 2026 से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तीनों सीरीज (A, B, C) में अब एक समान प्रश्न पत्र...

मक्खन सिंह लबाना ने जिला परिषद चेयरमैन का कार्यभार संभाला

Ambala,18 October -अंबाला में आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से खास रहा। जिले को नया जिला परिषद चेयरमैन मिला, जब मक्खन सिंह लबाना ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने नए कार्यकाल की शुरुआत की।अंबाला के उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने उन्हें शपथ दिलाई।इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप...

प्राकृतिक आपदाओं पर गहन अध्ययन की जरूरत, समाज के सामूहिक प्रयासों से ही संभव समाधान: न्यायमूर्ति सूर्यकांत

Mandi,18 October-सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि देश और विशेषकर हिमाचल प्रदेश में बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के कारणों का गहन विश्लेषण आवश्यक है।उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए सरकार, न्यायपालिका और समाज — तीनों...

भाजपा ने किए 17 जिलों में प्रभारियों व सह प्रभारियों की नई नियुक्तियां

Shimla,18 October-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश के 17 जिलों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। घोषणा के अनुसार — चंबा जिला: प्रभारी प्रदेश सचिव शिशु भाई धर्मा, सह प्रभारी रमेश राणा कांगड़ा: प्रभारी प्रदेश सचिव सुमित...

त्योहारों के बीच पेंशनर्स का सड़कों पर उतरना सरकार की नाकामी : जयराम ठाकुर

Shimla,17 October -नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि त्योहारों के इस पावन अवसर पर भी प्रदेश के पेंशनर्स अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, जो प्रदेश सरकार की नाकामी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश धनतेरस और दीपावली का उत्सव मना रहा है, तब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Must Read

©2025- All Right Reserved.