/ Aug 30, 2026

सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल सैकड़ो छात्रों की लाखों रुपए की परीक्षा फीस लेकर हुआ चंपत

11 दिसंबर, फरीदाबाद-–12वीं कक्षा की करीब 600 छात्राओं की परीक्षा की लाखों रुपए की फीस प्रिंसिपल द्वारा लेकर भागने का मामला सामने  आया है। इससे सैकड़ो छात्राओं की परीक्षा देने पर संकट आ गया है। हालांकि स्कूल के टीचर कह रहे हैं कि छात्राओं को किसी भी तरह की परीक्षा देने में दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन कहीं ना कहीं छात्राएं इस बात को लेकर काफी परेशान भी दिखाई दे रही है।
बता दें कि  प्रिंसिपल द्वारा 609 छात्राओं की परीक्षा की लाखों रुपए की फीस लेकर भागने का मामला  आया है। परीक्षाएं सर पर है और इस तरह का यह पहला मामला फरीदाबाद में सामने आया है,जब प्रिंसिपल ही विद्यार्थियों की फीस लेकर चंपत हो गया हो। 609 छात्रों की परीक्षा फीस₹1200 के हिसाब से 457 100 बनती है, लेकिन समय पर यह फीस जमा न करवाए जाने पर जुर्माना लगकर यह फीस अब 6 लाख से ज्यादा की हो गई है। फिलहाल पूरे 3 दिन से यहां के प्रिंसिपल छत्रपाल बिना सूचना दिए गायब हो गए हैं और उन्होंने अपने दोनों नंबर बंद भी कर दिए हैं। हालांकि स्कूल के शिक्षकों ने इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद तथा हरियाणा बोर्ड के अधिकारियों को दे दी है।
उच्च अधिकारियों ने दी करवाई करने का आदेश
हरियाणा बोर्ड के अधिकारियों ने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई कर यह फीस रिकवर करने के लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं। फिलहाल बतौर इंचार्ज स्कूल का काम देख रही टीचर पुष्पा की माने तो यह सही है कि उनके स्कूल के प्रिंसिपल फीस लेकर गायब हो गए हैं और उनका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा देने में कोई दिक्कत नहीं आएगी यह आश्वासन शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें दिया है। 12वीं कक्षा की छात्रा ईशा की माने तो वे अभी बहुत परेशान है क्योंकि उन्हें सूचना मिली है कि उन्होंने जो स्कूल की फीस परीक्षा के लिए जमा करवाई थी उसे लेकर उनके प्रिंसिपल फरार हो गए हैं। लेकिन उनके शिक्षकों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी परीक्षा जरूर होगी चाहे जो हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.