डिपो होल्डर के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन.. ग्रामीणों ने राशन न देने के लगाए आरोप

11 दिसंबर, सिरसा—सिरसा के गांव तिलोकेवाला के दर्जनों महिला व पुरुष डिपो होल्डर सतनाम सिंह की राशन सप्लाई सस्पेंड करने की मांग को लेकर सरपंच प्रतिनिधि बलराज सिंह बराड़ के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित उपायुक्त के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ग्रामीणों ने डिपो होल्डर पर टोकन काटने और राशन न देने के गंभीर आरोप जड़े।
राशन देने के लिए अंगूठे तो लगवाए लेकिन नहीं दिया पूरा राशन 
महिलाओं ने डिपो होल्डर पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के भी आरोप लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि डिपो होल्डर द्वारा बीपीएल उपभोक्ताओं से राशन देने के लिए अंगूठे तो लगवा लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें पूरा राशन नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में 19 नवंबर को जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा था। इसके पश्चात विभाग की ओर से 29 नवंबर को इसकी जांच की गई। जांच के दौरान डिपो होल्डर दोषी पाया गया। इसके इसके पश्चात ग्रामीण 2 दिसंबर को एक बार फिर उपायुक्त से मिले और सतनाम सिंह डिपो होल्डर की सप्लाई सस्पेंड कर किसी अन्य डिपो होल्डर के साथ गांव की राशन सप्लाई जोडऩे की मांग की गई। उपायुक्त व जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी की ओर से दो दिन के अंदर डिपो होल्डर की सप्लाई सस्पेंड करने की बात कही गई थी। लेकिन विभाग ने मौजूदा डिपो होल्डर की सप्लाई सस्पेंड करने की बजाय 6 दिसंबर को दोबारा डिपो होल्डर पर राशन भिजवा दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष है।
 ग्रामीणों ने कहा कि गांव के अंदर 300 से अधिक राशन कार्ड है और सभी कार्ड धारक डिपो होल्डर की कार्यप्रणाली से खफा है। महिला गुरमेल कौर , जसमीत सिंह , शांति रानी , राज कुमार ने कहा कि उन्हें राशन के बदले डिपो होल्डर की ओर से गालियां दी जाती है। इसके साथ उन्होंने कहा कि डिपो होल्डर उन्हें टोकन दे देता है लेकिन राशन नहीं देता। अगर किसी उपभोक्ता को राशन मिलता भी है तो उसे पूरा राशन नहीं दिया जाता। सतनाम सिंह ने कहा कि मौजूदा डिपो होल्डर 3 साल तक सस्पेंड रहे चुका है और अब दोबारा से अधिकारियों से मिलीभगत कर उसने अपनी सप्लाई शुरू कर ली है। डिपो होल्डर का राशन देने का कोई समय निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा कि सतनाम सिंह की ओर से उन्हें झूठे केसों में फसाने की धमकियां भी दी जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी उपायुक्त से मांग है कि मौजूदा डिपो होल्डर की सप्लाई सस्पेंड की जाए और उसका लाइसेंस भी रद्द किया जाए। साथ में उन्होंने उनके गांव की सप्लाई किसी अन्य डिपो के साथ जोडऩे की भी मांग उपायुक्त से की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि बलराज सिंह बराड़, सुखदेव सिंह, गुरमेल सिंह, सुखी कौर, नायब सिंह, अंग्रेज कौर, मनजीत कौर, चंद्रपाल कौर, जसविंदर कौर, सरबजीत कौर, बिकर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन।
सरपंच प्रतिनिधि बलराज सिंह बराड़ ने कहा कि मौजूदा डिपो होल्डर से पूरी ग्राम पंचायत भी खफा है। उसे कई बार पंचायत में बुलाकर समझाया जा चुका है। लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं है। इसलिए ग्राम पंचायत चाहती है कि उनकी राशन सप्लाई किसी अन्य डिपो के साथ जोड़ी जाए। ताकि ग्रामीणों को राशन लेने में कोई परेशानी न आए।इस मामले में नायब तहसीलदार सुभाष सिंह ने कहा कि डिपो होल्डर सतनाम सिंह की जांच चल रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसकी सप्लाई सस्पेंड की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.