/ Oct 13, 2026

टांगरी नदी के आसपास रहने वाले लोगों की बढ़ने लगी मुसीबतें

अंबाला, 3 सितंबर : हिमाचल में हो रही लगातार बारिश ने मैदानी इलाको में रहने वाले लोगो के दिलो में एक बार फिर दहशत का माहौल बना दिया है ! खासकर अंबाला के लिए मुसीबत बन पहाड़ो की बरसात एक बार फिर से मुसीबत लाने वाली है । अंबाला के बीचो बीच बहने वाली नदी टांगरी का जलस्तर बढ़ने से आसपास रहने वाले लोगो में डर का माहौल है.लोग अपना सामान व पशुधन को बचाने में जुट गए है ! हालांकि प्रशासनिक अधिकारी की अगर माने तो अभी नदी खतरे के निशान से कुछ ही नीचे है लेकिन उन्होंने जल स्तर बढ़ने से इंकार भी नहीं किया  प्रशासन अनाउंसमेंट के जरिये लोगो को सचेत भी कर रहा है !
पिछले साल अंबाला में बाढ़ की स्थिति बनी थी जिसको लोग आज तक भी नहीं भूले है उसका कारण है कि पहाड़ों में अधिक बरसात का होना ! पहाड़ो में लगातार बरसात हो रही है जिसका सीधा असर मैदानी इलाको में पड़ता है.आज भी अचानक दोपहर बाद टांगरी नदी का जल स्तर बढ़ने लगा  जिसके चलते टांगरी नदी के आसपास इलाको में नदी का पानी घुस गया। जिससे लोगों को संभलने का मौका नही मिला और लोग अपना सामान संभालते व समेटते दिखाई दिए साथ ही लोगो को पशुधन को भी नदी से दूर ले आये ! लोगो सामान को अपनी छतो पर पहुंचाने लगे व पानी को देखते नज़र आये कि कही पानी ज्यादा बढ़ गया तो वे क्या करेंगे !
 लोगो का कहना है कि दोपहर तक टांगरी नदी में पानी कम ही था कि अचानक ही दोपहर बाद पानी बढ़ने लगा और और देखते ही देखते पानी गलियों में आ गया साथ ही शाम होते होते घरों में घुसने लगा ! उनका कहना है कि पहले प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सुचना नहीं मिली लेकिन बाद में एक सरकारी गाडी ने अनाउंसमेंट के जरिये उन्हें सचेत रहने को कहा ! प्रशासन की तरफ से लोगो में गुस्सा भी नज़र आया उनका कहना है कि पिछले साल भी इसी नदी के कारण उनका काफी नुकसान हुआ था तब भी प्रशासन ने कुछ नहीं किया और अब भी पानी को रोकने के कोई इंतज़ाम नहीं किये जबकि नदी का जल स्तर बढ़ता ही जा रहा है !
लोगो को रात में सचेत रहने की हिदायत 
वही नदी के बढ़ते जल स्तर से परेशासनिक अधिकारी खुद भी इस पर नज़र बनाये हुए है और जहाँ से ये पानी आगे आ रहा है वहां से समय समय पर फिन कर जानकारी ले रहे है  साथ ही कर्मचारियों द्वारा अलाउंसमेंट में की जा रही है ! प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि अभी नदी में 14000 क्यूसिक पानी है जो खतरे के निशान से कुछ ही कम है अगर पानी और आ जाता हैं तो खतरे का निशान पार कर जायेगा ! उन्होंने बताया कि ये पानी पहाड़ो में अधिक बरसात होने के कारण आया है ! उनका कहना है कि वे नज़र बनाये हुए है और लोगो को भी रात में सचेत रहने को कहा जा रहा है ! उनका कहना है कि प्रशासन ने लोगो कि बचाव के सभी इंतज़ाम किये हुए है किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है  !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.