शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता,तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए।साथ ही,टनल का निर्माण पुराने सर्वे के आधार पर करने की मांग उठाई गई।लोगों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टनल निर्माण के चलते कई घरों में दरारें आने की समस्या सामने आई है।इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्हें अपने मकानों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।लोगों ने सिमिट्री और संजौली के नीचे से प्रस्तावित ट्विन टनल के निर्माण पर भी आपत्ति जताई।पार्षद एवं टनल प्रभावित मंच के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले भी लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपनी मांगें सरकार और प्रशासन के समक्ष रखी थीं।उन्होंने कहा कि भट्टाकुफर-छकरायल-ढली फोरलेन का निर्माण पहले किए गए सर्वे के आधार पर किया जाना चाहिए।नरेंद्र ठाकुर के मुताबिक,प्रस्तावित टनल के ऊपर करीब 500 से 600 मकान हैं और कई घरों में दरारें आने से लोग परेशान हैं।उन्होंने दावा किया कि कुछ परिवारों को मकान खाली करने की नौबत आ रही है।उन्होंने टनल में ब्लास्टिंग जारी रहने पर भी चिंता जताई।

वहीं,प्रभावित परिवारों ने भी साफ किया कि वे अपने घरों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे।लोगों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं,लेकिन विकास के नाम पर उनके घरों और जान-माल की सुरक्षा खतरे में नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रोकने की मांग की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.