हरियाणा, 7 अगस्त ( TSN)- पेरिस ओलिंपिक से डिसक्वालीफाई हुई विनेश फोगाट के गांव पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचें। इस दौरान उन्होंने फोगाट के परिवार के साथ मुलाकात की।सी.एम. मान ने महावीर फोगाट के पैर छुए और परिवार के साथ ढांढस बंधाया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज विनेश फोगाट के घर पहुंचे. इस दौरान प्रदेश आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे. उन्होंने फोगाट के परिवार के साथ मुलाकात की। गौरतलब है कि ये समय परिवार के बड़े झटके से कम नहीं है। आज रात फाइनाल मैच था, जिसके पहले ही ओवरवेट होने के चलते विनेश फोगाट को डिस्क्वालीफाई करार दिया गया। आज विनेश फोगाट ओलंपिक महिला कुश्ती के 50 किलो कैटेगरी का फाइनल खेलने वाली थी, लेकिन मैच से पहले ही उन्हें ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। आज विनेश की टक्कर यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांड से होने वाली थी.
