मानव बलि रोकने के लिए रानी ने दी थी सती बलि, तब से चली आ रही है..शिमला के धामी में अनोखी परंपरा

Shimla,21 October:-दीवाली के ठीक अगले दिन शिमला ज़िले के धामी के हलोग गांव में सदियों पुरानी अनोखी परंपरा के तहत ‘पत्थर मेला’आयोजित किया गया। इस बार भी हजारों की संख्या में लोग मां भद्रकाली मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए और करीब 25 मिनट तक पत्थरों की बारिश चली। इस खेल में 60 वर्षीय सुभाष,कटैड़ू खुंद से, को पत्थर लगा और पारंपरिक मान्यता के अनुसार उनका खून मां काली को तिलक के रूप में चढ़ाया गया।

पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी थी। मौके पर एम्बुलेंस और चिकित्सा दल भी मौजूद रहे।इस खेल में केवल स्थानीय खुंद के पुरुषों को ही भाग लेने की अनुमति होती है — महिलाओं और बाहरी लोगों के लिए इसमें भागीदारी वर्जित है।

पत्थर खेल का इतिहास

करीब 400 वर्ष पुरानी परंपरा के अनुसार, कभी धामी रियासत में महामारी और अनिष्ट घटनाओं से बचने के लिए नरबलि दी जाती थी। यह प्रथा रानी को स्वीकार नहीं थी, इसलिए उन्होंने इसे रोकने के लिए स्वयं सती होने का निर्णय लिया।सती होने से पहले रानी ने कहा था कि अब मानव बलि नहीं दी जाएगी — यदि मां काली को रक्त चढ़ाना है, तो वह पत्थर खेल के माध्यम से होगा। उसी स्थान पर आज ‘रानी का चौरा’ बना हुआ है, जहां हर वर्ष यह मेला आयोजित किया जाता है।

मां काली को अर्पित किया जाता है रक्त

रानी की इस परंपरा के तहत,आज भी लोग स्वेच्छा से पत्थर लगने की कामना करते हैं।उनका मानना है कि यदि उन्हें पत्थर लगता है और रक्त निकलता है,तो यह शुभ संकेत होता है और मां भद्रकाली उनसे प्रसन्न होती हैं।

क्या कहते हैं राजघराने और समिति के लोग

जगदीप सिंह राणा,राजघराने के उत्तराधिकारी ने बताया —यह हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। रानी की स्मृति में यह पत्थर खेल आयोजित किया जाता है और हर साल हजारों लोग इस परंपरा को निभाने आते हैं।”

रणजीत सिंह कंवर, जनरल सेक्रेटरी,मेला कमेटी धामी ने कहा कि मेले की शुरुआत भगवान नरसिंह मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ होती है। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकलता है जो रानी के स्मारक तक पहुंचता है। वहां दोनों खुंदों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं।

सुभाष (कटैड़ू खुंद), जिन्हें इस वर्ष पत्थर लगा, बोले —“मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मां काली को अपने रक्त से तिलक चढ़ाने का अवसर मिला। जब तक जीवित हूं, इस परंपरा का हिस्सा रहूंगा।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.