Palwal,21 October-खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने शहर के व्यस्त आगरा चौक का सौंदर्यीकरण कार्य नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ नगरपरिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल, जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, मार्किट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गौरव गौतम ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी आपस की लड़ाई और उलझनें जल्द ही सड़कों पर नजर आएंगी।
राज्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 1.6 करोड़ रुपए है और इसे पूरा होने में लगभग 6 महीने का समय लगेगा। आगरा चौक को भव्य और दर्शनीय चौक में बदलने के लिए पूरे शहर में सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें तिरंगा लाइटिंग और सड़कों का नवीनीकरण शामिल है। गौरव गौतम ने कहा कि उनका संकल्प जिले के सभी हिस्सों में चहुमुखी विकास सुनिश्चित करना है और लाइन पार के इलाके की सूरत जल्द ही बदल जाएगी।
