अम्बाला, 17 दिसंबर -अपनी मांगों को लेकर कल फिर किसानों द्वारा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रेल रोको आंदोलन का एलान किया गया है. जिसके चलते रेलवे प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई है ! हालांकि रेलवे प्रशासन के पास कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई है ! रेलवे प्रशासन द्वारा रूट को डायवर्ट कर वाया चंडीगढ़ से किया जाएगा ताकि यात्रियों को कोई भी परेशानी न हो.वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रेलवे प्रशासन द्वारा किए गए है.
डायवर्शन रूट पर चलाई जाएंगी रेल गाड़ियां
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि लोकेशन के बारे में अभी हम तब तक नहीं बता पाएंगे,जब तक हमारे पास ऑफिशियल जानकारी नहीं आ जाती, लेकिन जिस प्रकार से जानकारी है हम पहले की तरह अपने डायवर्शन रूट पर गाड़ियों को चलाएंगे जिससे यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी ! उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल जानकारी है उसके अनुसार मेन प्वाइंट जो शंभू बॉर्डर है इसके इलावा कुछ प्वाइंट है जो दूरी भठिंडा वाले एरिया में है ! उन्होंने बताया कि जो हमारे मेन रूट है वो अंबाला लुधियाना वाले है और इसमें अगर शंभू बंद होता है तो हम प्रयास करेंगे कि वाया चंडीगढ़ से होकर चलाएं ! वहीं उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से भी जो लोकल पुलिस और GRP इसको देखती है इसके साथ साथ रेलवे प्रॉपर्टी की सुरक्षा के लिए RPF भी पूरी तरह से तैयार है !
