हरियाणा के डिपुओं के बाहर लगेंगे हेल्पलाइन नंबर.. उपभोक्ताओं की शिकायतें होंगी रिकॉर्ड

हरियाणा, 17 दिसंबर  हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश के सभी डिपुओं के बाहर हेल्पलाइन नंबर लगाए जाए, ताकि उपभोक्ता कोई भी परेशानी होने पर अपनी बात हेल्पलाइन नंबर पर कह सकें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता द्वारा हेल्पलाइन फ़ोन नंबर पर की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी होनी चाहिए ताकि इस बात का ट्रैक रखा जा सके कि क्या शिकायत थी और उस पर क्या कारवाई की गई है। डिपुओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात वे पहले ही कह चुके हैं।
अधिकारी से राशन डिपुओं और राशन आपूर्ति को लेकर  लिया जवाब
 खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रदेश भर से विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने एक – एक अधिकारी से जिलों के राशन डिपुओं और राशन आपूर्ति को लेकर जवाब लिया।बैठक में अधिकारियों ने अपनी समस्याएं राज्य मंत्री से कही और विभाग की व्यवस्था और समस्याओं पर चर्चा की। राज्य मंत्री ने कहा कि वे कभी भी प्रदेश के किसी भी जिले  गांव में जाकर राशन डिपूओं का मुआयना कर सकते हैं।उन्होंने पिछले दिनों जिला पलवल में राशन के कट्टे में रेत पाए जाने वाले मामले में असिस्टेंट फूड सप्लाई ऑफिसर को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने दर्ज की गई एफआईआर की स्थिति पूछी और मामले में आगे करवाई नहीं किए जाने पर सम्बंधित एएफएसओ को निलंबित करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पूरे प्रदेश में पिछले छह माह की सभी एफआईआर की वर्तमान स्थिति के बारे में रिपोर्ट सबमिट करने को कहा।खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर और राशन डिपुओं के तथ्यों के मेल न खाने पर भी अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने इस बारे में जिला अधिकारियों से रिपोर्ट सबमिट करने के आदेश दिए।
खाद्य और आपूर्ति मंत्री ने नवंबर और दिसंबर माह की राशन सप्लाई पर अधिकारियों से स्थिति जानी और पूछा कि यदि पिछले दो महीने का राशन नहीं बंटा है तो इसका क्या कारण है। उन्होंने सरसों और सूरजमुखी के तेल को लेकर जिलों में आ रही समस्याओं पर भी अधिकारियों से बात की। श्री नागर ने तीन सौ कार्ड पर एक राशन डिपो अलॉट करने वाले मामले पर अधिकारियों से स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि नए डिपो के लिए आवेदन ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन किए जाएं और यदि आवेदनकर्ता से कोई त्रुटि हो जाती है तो जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में जाकर उसे ठीक करवाया जा सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.