/ Nov 01, 2026

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

सोलन,भूपेंद्र-:उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा।मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।वहीं, मंदिर के समीप स्थित मकान और गोशाला पर भी लगातार भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मिहानी गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह के मकान के साथ बने मंदिर के ऊपरी हिस्से से अचानक भारी मलबा नीचे आ गया। मलबा गिरने से मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में भी चिंता का माहौल है।बारिश का सिलसिला जारी रहने पर दोबारा मलबा गिरने की आशंका बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि रमेश कुमार के छोटे भाई राजेश कुमार के मकान के साथ लगती गोशाला भी खतरे की जद में है। पहाड़ी से लगातार पानी के साथ मिट्टी और पत्थर नीचे आने के कारण गोशाला को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। यदि बारिश और तेज होती है तो मलबा मकान और गोशाला तक पहुंच सकता है, जिससे परिवार की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता है।
घटना की सूचना मिलने के बाद ग्राम पंचायत चायल के प्रधान पंकज ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर परिवार से घटना की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया। पंचायत प्रधान ने कहा कि भारी बारिश के कारण मंदिर को नुकसान पहुंचा है और आसपास की जमीन में भी मलबा आने से खतरे की स्थिति बनी हुई है।प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना हल्का पटवारी को दे दी गई है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने प्रशासन और प्रदेश सरकार से प्रभावित परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द फौरी राहत उपलब्ध करवाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए प्रशासन को सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरिद्वार में छाया मंडी का पारंपरिक सिड्डू, देशभर ही नहीं विदेशी मेहमानों ने भी चखा हिमाचली स्वाद

मंडी/धर्मवीर-:पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित ऑल इंडिया ओरिएंटल कॉन्फ्रेंस 2026 में हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू खूब चर्चा में रहा। सम्मेलन में देशभर से पहुंची स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच मंडी की महिलाओं ने अपने पारंपरिक पकवान के जरिए हिमाचली संस्कृति और खानपान की अनूठी पहचान पेश की।यहां सिड्डू को लेकर लोगों में...

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत/चंडीगढ़।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है।पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा दिलाने में सफलता...

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी।नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है,बल्कि संबंधित ऑपरेटर की ऑपरेटरशिप भी खतरे में पड़...

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- सबूत नहीं, सिर्फ ‘फीलिंग’ के सहारे चल रही कांग्रेस

शिमला।पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला में भाजपा की ओर से आयोजित विशाल पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और सत्ता के लिए संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का...

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 6 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.