मंडी : धर्मवीर ( TSN)– मंडी जिला में बारिश ने एक बार फिर भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जिला के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचयात सलवाना के गमोहू गांव में पहाड़ी दरकना शुरू हो गई है, जिससे मिडल स्कूल सहित 5 घरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं खतरे को भांपते हुए वीरवार को स्कूल प्रबंधन की ओर स्कूल को बंद रखा गया है। इस पहाड़ी के दरकने से मलबा आने के बाद सड़क बंद हो गई है तो वहीं स्कूल सहित पांच घरों का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है।
स्कूल में की छुट्टी घरों को कराया जा रहा खाली
सूचना मिलने पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और परिस्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर विधायक ने प्रभावितों व स्कूल प्रबंधन को हरसम्भव सहायता करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी दरकने के बाद 5 घरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से इन घरों को खाली करवाया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह के जानमाल की हानि से बचा जा सके। इस मौके पर विधायक राकेश जम्वाल के साथ पंचायत प्रधान चम्पा देवी, कंदार पंचायत के उपप्रधान प्रकाश, मंडल प्रवक्ता देशराज ठाकुर और क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
