करनाल शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल पर दो बदमाशों ने चलाई दिनदहाड़े गोलियां

8 अगस्त, करनाल– मुख्यमंत्री के गृह जिले करनाल में बदमाश बेखौफ हैं। बुधवार की शाम सीएम सिटी करनाल में बद*माशों ने एक बार फिर खुलेआम फाय*रिंग करके शहर को दहला दिया। बद*माशों ने दिनदहाड़े करनाल में रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल के बाहर गोलियां चलाई। ये अस्पताल डॉक्टर कमल चराया का है, जो करनाल का एक जाना माना हॉस्पिटल है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईए और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची।घटनास्थल का जायजा लेने के लिए करनाल के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा भी पहुंचे. फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।
डॉक्टर से पहले मांग चुके हैं फि*रौती
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश पहले अस्पताल मालिक को फि*रौती की ध*मकी दे चुके हैं। इसीलिए द*हशत फैलाने के मकसद से आज हॉस्पिटल के सामने दिन दहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। दो बाइक सवार अस्पताल के सामने आते हैं और हवाई फायर करके वहां से रफू चक्कर हो जाते हैं। इस घटना से पूरे करनाल में द*हशत का माहौल बना हुआ है।फायरिंग की घटना के बाद एसपी मोहित हांडा घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
एसपी मोहित हांडा ने दी ये जानकारी 
एसपी मोहित हांडा ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की है। पहले भी कई बार ऐसे ही वारदात शहर में की गई है, जिन पर पुलिस ने काबू पाया है। फायरिंग की इस वारदात को जिन्होंने अंजाम दिया है उनको जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है, तो वहीं डॉक्टर से मिलकर बातचीत की जा रही है। सभी तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.