सुजानपुर : चन्द्रिका ( TSN)-हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने खुशी व्यक्त की है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी की हार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिला की सबसे बड़ी हार है बताया है.राजेंद्र राणा ने कहा कि आशीष शर्मा को बड़ी-बड़ी ताकतों ने हराने ओर डराने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन अंततः जीत सच्चाई की हुई है.
राजेंद्र राणा ने कहा कि आशीष शर्मा बेशक कम मतों से जीते हैं, लेकिन जिस विधानसभा क्षेत्र में उनकी जीत हुई है उसमें उनकी जीत अपने आप में ही प्रदेश की सबसे बड़ी जीत है,इसलिए मुख्यमंत्री दो सीटों पर जीत का जश्न तो मना रहे हैं लेकिन अपने गृह जिला में उनका क्या हाल है यहां उनकी लगातार जमीन खिसक रही है.इस पर उन्हें आत्म चिंतन करना चाहिए. राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के प्रत्याशी आशीष शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए व्यक्तिगत टिप्पणियां की लेकिन हमीरपुर की जनता ने उनकी एक नहीं सुनी और सच्चाई का साथ दिया आज हमीरपुर में सच्चाई की जीत हुई है.उन्होंने आरोप लगाया कि दो विधानसभा क्षेत्र में जहां कांग्रेस जीती है वहां पर सरकार का तंत्र सरकार की मशीनरी सरकार की अफ़सरशाही सबको मुख्यमंत्री ने काम पर लगाया था.डराने धमकाने का काम किया जा रहा था.
