चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा उपचुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी को तीन में से दो सीटों पर जीत दर्ज हुई है.जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले चौराहा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नकरोड मार्केट में पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया और अपनी खुशी जाहिर की नकरोड मार्केट में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ महासचिव बलदेव राम शर्मा और जितेंद्र भारद्वाज की अगवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया.
बता दे की तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज की है,उसी को लेकर पूरे प्रदेश में जश्न मनाया जा रहा है.हालांकि इस जश्न के दौरान कांग्रेस पार्टी के चुराह विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी यशवंत सिंह खन्ना और उनकी पूरी टीम में देहरा में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के लिए प्रचार भी किया था और उसी को लेकर जशन भी मनाया जा रहा है।वहीं दूसरी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलदेव शर्मा और जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह से हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा उपचुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने तीन में से दो पर जीत दर्ज की है,उसको लेकर काफी खुशी हो रही है. उन्होंने बताया है कि हमारे नेता यशवंत सिंह खन्ना ने भी मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के चुनाव प्रचार में उनके साथ कार्य किया और हमे काफी खुशी हो रही है ।
