/ Oct 15, 2026

राजेंद्र राणा बोले ..प्रदेश को कर्ज में डुबोने वाले सीएम सुक्खू मित्रों को लूट की छूट पर खामोश क्यों?

हमीरपुर, अरविंद सिंह ( TSN)- पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश मुख्यमंत्री पर निशाना साधा हैं. एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश को कर्ज के दलदल में पूरी तरह डुबो दिया है और अपने मित्रों को भी लूट घसूट की पूरी छूट दे रखी है। मुख्यमंत्री का हिमाचल को लेकर विजन क्या है, यह किसी को पता नहीं चल रहा क्योंकि उनकी पूरी राजनीति झूठ, फरेब और छल कपट पर आधारित है। मुखमत्री तो बिना सबूत के आरोप लगा रहे हैं और हम सबूत के आधार पर उनसे यह पूछ रहे हैं कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में वन टाइम सेटलमेंट की आड़ में जो भ्रष्टाचार का खुला खेल हुआ है, उस पर मुख्यमंत्री चुप्पी साधे क्यों बैठे हैं।  उनके कौन से करीबी लोग इस सारे प्रकरण में शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अभी तक इन आरोपों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है।
कांग्रेस के 15 माह के शासन में प्रदेश की आर्थिक स्थिति दयनीय 
राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग को कौड़ियों के दाम की जमीन करोड़ों में कैसे बेच दी गई, यह मामला सीधा-सीधा बड़े स्तर के भ्रष्टाचार और केंद्रीय एजेंसियों की जांच का बनता है क्योंकि प्रदेश के खजाने को चपत लगाई गई है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर अब हम खामोश बैठने वाले नहीं है बल्कि केंद्र सरकार से यह पुरजोर मांग करेंगे कि इस भ्रष्टाचार को बेनकाब करके दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। राजेंद्र राणा ने कहा कि 15 माह के कांग्रेस के शासन में ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय क्यों हो गई है इस बारे सुक्खू सरकार को तुरंत श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।
राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता हमीरपुर आकर अपने भाषणों में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह यहां की संस्कृति से मेल नहीं खाती लेकिन ऐसे नेताओं की घटिया मानसिकता से मेल जरूर खाती है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता इस तरह की भाषा को पसंद नहीं करती और 10 जुलाई को अपने वोट की चोट से कांग्रेस को करारा जवाब देने को तैयार बैठी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.