/ Aug 30, 2026

नेता प्रतिपक्ष का आरोप..सरकारी मशीनरी का उप चुनावों में दुरुपयोग कर रही है सुक्खू सरकार

नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर उप चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।नालागढ़ में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को तीनों सीटों पर विजय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने आदर्श आचार संहिता लगने के बाद कैबिनेट आइटम के सहारे देहरा में एस पी और लोक निर्माण विभाग का एस ई कार्यालय खोलने की कार्रवाई की। यह आदर्श आचार संहिता का सीधे सीधे उल्लंघन है।
अधिकारी और कर्मचारियों को भी भारी दवाब का सामना करना पड़ रहा 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  आरोप लगाया कि अधिकारी ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को उनके क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को वोट डलवाने का  दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उनके क्षेत्र में विकास कार्य रोकने की धमकी दी जा रही है।उन्होंने  कहा कि जो दुकानदार अपनी दुकानों पर भाजपा का झंडा लगा रहे हैं। उनकी दुकानों के चालान काटे जा रहे हैं। उनका कहना था कि हिमाचल में यह पहले चुनाव हैं जिसमे सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को भी भारी दवाब का सामना करना पड़ रहा है।अधिकारी और कर्मचारी स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद कांग्रेस को इस उपचुनावों में एक भी सीट नहीं मिलने वाली। उन्होंने पिछले उप चुनावों में छह में से चार सीटों पर भाजपा की हार की इस उपचुनाव के बाद समीक्षा करने की बात कही ।पत्रकारवार्ता में भाजपा के प्रत्याशी के एल ठाकुर, पांवटा के विधायक चौधरी सुखराम, नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी आदि उपस्थित थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.