NEET विवाद पर कांग्रेस पर बरसे राजीव बिंदल, बोले- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश

शिमला,संजू-:NEET परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के मुद्दे पर शुरू हुए आंदोलन को विपक्षी दलों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने हिमाचल में भाजपा कार्यालय पर हुए प्रदर्शन और भाजपा नेता होशियार सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

डॉ. बिंदल ने कहा कि NEET परीक्षा को लेकर शुरुआत में छात्रों की ओर से अपनी चिंताएं और मांगें रखी गई थीं, लेकिन बाद में कांग्रेस, वामपंथी दलों और आम आदमी पार्टी ने इस आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की। उनके अनुसार, केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और पेपर लीक की जानकारी सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए और मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की गई।उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए नया कानून लागू किया गया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। डॉ. बिंदल ने दावा किया कि दोबारा आयोजित की गई NEET परीक्षा पूरी सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि देशभर में लगभग 20 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 11 लाख से अधिक छात्र सफल हुए। उनके अनुसार यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है और इसकी निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संसद के मानसून सत्र में केंद्र सरकार इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्ष ने चर्चा से बचने का प्रयास किया। उन्होंने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए प्रदर्शन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि देश के सबसे संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र में इस प्रकार का धरना सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है और इसे राजनीतिक प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।डॉ.बिंदल ने कहा कि विपक्ष भाजपा और केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है, जबकि पूर्व में विभिन्न राज्यों में भी पेपर लीक की अनेक घटनाएं सामने आई थीं।उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदेश की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला।उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी भाजपा कार्यालय पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया था,जिसमें पत्थरबाजी हुई, लाठियां चलाई गईं और कई लोग घायल हुए। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी घायल हुए तथा सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। बिंदल ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है,लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराई जा सकती।भाजपा नेता होशियार सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुद्दे पर भी डॉ. बिंदल ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही है और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना था कि कई कार्यकर्ताओं के तबादले कर उन्हें और उनके परिवारों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। डॉ. बिंदल ने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उसके कार्यकाल का जवाब देगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिव्यांग नाबालिग भाइयों से मारपीट मामले में FIR न होने पर प्रदर्शन, मंडी में गरजे लोग

मंडी/धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में दो दिव्यांग नाबालिग भाइयों के साथ कथित मारपीट और उन्हें रातभर बंधक बनाए रखने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है।पुलिस में शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को मंडी शहर में रैली निकालकर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन...

डीपीएस दगशाई में रैगिंग के आरोपों से हड़कंप, पांच वरिष्ठ छात्रों पर एफआईआर

धर्मपुर (सोलन), भूपेंद्र-:सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र स्थित डीपीएस दगशाई में जूनियर छात्रों के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर धर्मपुर पुलिस थाना में पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब चार महीनों से कुछ जूनियर...

दिशा बैठक में कंगना के व्यवहार पर सीएम मीडिया सलाहकार का निशाना, बोले- भाषा और रवैया दोनों गलत

शिमला/ संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के अधिकारियों के प्रति व्यवहार पर निशाना साधा है।नरेश चौहान ने कहा कि दिशा बैठक में कंगना ने आपा खोया और जिस भाषा का प्रयोग किया वो गलत है। सांसद को मर्यादा में रहना चाहिए था। हमने पहले भी...

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित

मोहाली | अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज...

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.