26 जुलाई तक सामान्य मानसून, 27 जुलाई से हिमाचल में फिर तेज होगा बारिश का दौर

शिमला:हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून सामान्य गति से सक्रिय रहने की संभावना है,लेकिन 27 जुलाई से एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 27 जुलाई से कई इलाकों में अत्यधिक वर्षा की संभावना के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।बिलासपुर में सबसे अधिक लगभग 56 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई,जबकि मनाली और नाहन में करीब 30-30 मिलीमीटर बारिश हुई।बुधवार सुबह से शिमला,सोलन,बिलासपुर,कांगड़ा,चंबा और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे तथा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा।मौसम विभाग का कहना है कि 26 जुलाई तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा।इस दौरान ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 24 से 26 जुलाई के बीच चंबा, कुल्लू,शिमला,मंडी और कांगड़ा समेत पर्वतीय क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटी की ओर सक्रिय रहने के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी।हालांकि,27 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने 27 से 29 जुलाई के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।इसी को देखते हुए 27 जुलाई के लिए कांगड़ा, मंडी और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन,अचानक बाढ़ और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा भी बना रह सकता है।

बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में पिछले दिनों चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जुलाई तक तापमान सामान्य बना रहेगा, लेकिन 27 जुलाई से तेज बारिश शुरू होने पर तापमान में फिर कमी आ सकती है।मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

युवाओं के समर्थन में अंबाला में निकला ‘युवा एकजुटता मार्च’, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की उठी मांग

अंबाला-:देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोज़गारी तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में रविवार को अंबाला छावनी में ‘युवा एकजुटता मार्च’ निकाला गया। सामाजिक और सर्वदलीय स्वरूप में आयोजित इस मार्च में छात्र-छात्राओं, महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों...

नीट परीक्षा और पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख, विपक्ष पर मुख्यमंत्री का निशाना

रोहतक-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। रोहतक स्थित एमडीयू में मीडिया से बातचीत के दौरान...

सेब सीजन 2026: शिमला में सेब ढुलाई की नई दरें लागू, अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई

शिमला,संजू-:सेब सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन शिमला ने सेब की ढुलाई के लिए ट्रक, मिनी ट्रक और पिकअप वाहनों की नई परिवहन दरें निर्धारित कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन दरों का पालन सभी परिवहन ऑपरेटरों के लिए अनिवार्य होगा।निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने...

NEET विवाद पर कांग्रेस पर बरसे राजीव बिंदल, बोले- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश

शिमला,संजू-:NEET परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के मुद्दे पर शुरू हुए आंदोलन को विपक्षी दलों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल...

26 जुलाई तक सामान्य मानसून, 27 जुलाई से हिमाचल में फिर तेज होगा बारिश का दौर

शिमला:हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून सामान्य गति से सक्रिय रहने की संभावना है,लेकिन 27 जुलाई से एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.