BJP पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उत्तराखंड की राज्यसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं को दिए अहम टिप्स

मंडी : धर्मवीर (TSN)-भाजपा  की मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत पर कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार की जा रही अभद्र टिप्पणियों को हिमाचल की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका खामियाजा कांग्रेस को मंडी संसदीय सीट गंवाने के साथ भुगतना पड़ेगा। यह बात मंडी में उतराखंड की राज्यसभा सांसद डाक्टर कल्पना सैनी ने कही। वह बुधवार को मंडी मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि पहुंची व कार्यकर्ताओं को चुनावों को लेकर अहम टिप्स भी दिए।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान डॉक्टर कल्पना सैनी ने कहा कि कंगना रनौत ने अपनी मेहनत से अभिनय के क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है वह सभी के बस की बात नहीं है। वहीं कांग्रेस के द्वारा उन पर छींटाकशी करना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज मोदी की लहर है जिससे कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है और इसके नेता अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का लक्ष्य लेकर चली है और इसे पूरा करने में उतराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश भी अपना योगदान देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में जनता से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे है लेकिन देश में राहुल गांधी जिन्हें अपनी कही हुई बात का भी मतलब नहीं पता उनसे क्या फर्क पड़ेगा।
अनिल शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य को दी  नसीहत 
वहीं इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य को नसीहत देते हुए कहा कि अभी उनका राजनीतिक कद इतना बड़ा नहीं हुआ है कि वह पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष और टिप्पणी करें। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को अपना कद देखकर की बयानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने माना कि वह उम्मीदवार को लेकर सवाल उठा सकते हैं लेकिन एक कदावर नेता के खिलाफ उन्हें किसी भी प्रकार की बयानबाजी से बचना चाहिए। अनिल शर्मा ने बताया कि उनका बेटा भी मुंबई में है लेकिन इस फील्ड में कंगना ने जो नाम कमाया है वह मंडी की बेटी की मेहनत का ही फल है। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले एक माह तक अब दिन रात चुनावों में डटे रहने का आह्वान भी किया।मंडी जिला के मंडी मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में लोकसभा प्रभारी गोबिंद ठाकुर, सह प्रभारी विनोद कुमार, निहाल चंद शर्मा, अजय राणा, मुनीष कपूर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.