/ Oct 16, 2026

राकेश टिकैत बोले..शंभू-खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाने के लिए पंजाब सरकार दोषी

करनाल,22 मार्च- करनाल के घरौंडा में आज संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर से आंदोलनरत किसानों को हटाए जाने के सवाल पर किसानों को बॉर्डर से हटाने का खामियाजा पंजाब सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने इस मामले में पंजाब सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को पूरे मामले पर माफी मांगनी चाहिए और हमारे जितने भी किसान जेल में बंद किए है, उन सबको तुरंत प्रभाव से रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की भी मंशा यही थी कि पूरे देश का आंदोलन पंजाब की धरती पर ही चले और पंजाब सरकार इस गिरफ्त में फंस जाए। और वो कामयाब हो गए।

आप विधायको के घर से मिले ट्रैक्टर:

किसानों की ट्रैक्टर और ट्रालियां आप पार्टी के नेताओं के घर से बरामद हो रही है जो गलत है। यह भी गलत है कि आप पार्टी के विधायक ट्रैक्टर और ट्रॉलियों को अपने घरों में ले गए। ट्रैक्टर-ट्रालियों को आप पार्टी के विधायक स्वयं लेकर गए है या उनके घर में किसी ने खड़े किए है, इस बात का स्पष्टीकरण सरकार को देना चाहिए।

केंद्र सरकार अपने मकसद में कामयाब हुई:

टिकैत ने कृषि मंत्री के बयान पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे तो चाह यही रहे थे कि पंजाब की धरती पर आंदोलन हो और किसान बदनाम हो, सरदार बदनाम हो और पंजाब सरकार बदनाम हो और पंजाब सरकार इस गिरफ्त में फंसी भी। अगर शंभू बॉर्डर बंद था तो कहीं ओर से दूसरा रास्ता निकाल देते,लेकिन सरकार अपने मकसद में कामयाब हो गई।
पंजाब के पास बहुत सारे रास्ते है,अगर एक रास्ते से नुकसान हो रहा है तो दूसरा दे सकते थे। पूरे देश में किसानों के खिलाफ नेगेटिव इमेज बनाई जा रही है। इसमें पूरी दोषी भारत सरकार है, उन्होंने एमएसपी गारंटी कानून नहीं दिया, जिसके लिए किसान भड़के हुए थे।

26 मार्च को चंडीगढ़ में एसकेएम की होगी बैठक:

26 मार्च चंडीगढ़ में बैठक के बाद एसकेएम इसको लेकर कोई निर्णय लेगा। हरियाणा सरकार 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है, इस सवाल पर टिकैत ने कहा कि सरकार झूठ बोल रही है और भाजपा सरकार से बड़ा झूठा कोई भी नहीं है। सरकार कह रही है एमएसपी पर खरीद हो रही है, लेकिन खरीद तो कहीं पर भी नहीं हो रही। इससे बड़ा झूठा कोई भी नहीं है।

कृषि बाजार विपणन नीति के ड्राफ्ट को लेकर किसान यूनियन विरोध कर रही है,इस पर टिकैत ने कहा कि सरकार चाहती है कि मंडी के बाहर फसलों की खरीद हो,मंडियों के बाहर खरीद होगी तो धीरे धीरे मंडियां बंद हो जाएगी और हरियाणा का भी बिहार जैसा हाल होगा।वहां पर व्यापारियों ने बड़े-बड़े गोदाम बना रखे है और सस्ते दामों पर किसानों की फसलों को खरीदा जाता है और बाहर उसको बेचता है।

राकेश टिकैत ने कहा कि किसान संगठनों में एकता की आवश्यकता है और इकट्ठे नहीं होंगे तो जो पंजाब का हाल हुआ, वह पूरे देश का होगा। अब सबको समझ आ गया होगा, ज्ञान प्राप्त चुनाव लड़कर भी हुआ है और अलग अलग-चलकर भी ज्ञान प्राप्त हुआ है, दोनों चीजों से सबक लेना चाहिए।चुनाव से भी दूर रहना चाहिए और अलग-अलग कॉल भी नहीं देनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.