/ Oct 14, 2026

अनूठी ड्रोन की शुरुआत से राज्य में विकास को मिलेगी मदद…कार्य होंगे बेहतर और आसान

करनाल,24 मार्च-समय के साथ नई तकनीके अपना प्रभाव दिखाती हैं जिनमें से एक है ड्रोन तकनीक जिसका हरियाणा सरकार को काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है। उल्लेखनीय है कि राज्य में विभिन्न प्रकार के सर्वे के लिए ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (दृश्य) का गठन किया गया है ।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दृश्य का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जिसका मुख्यालय करनाल में है, ड्रोन की खरीद के लिए नोडल एजेंसी होगी।करनाल के घरौंडा स्थित इंडो इजराइल सब्जी केंद्र उत्कृष्ट सब्जी केंद्र में 11 वें मेगा सब्जी मेले में ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (दृश्य) व ड्रोन प्रोजेक्ट के डिप्टी सीइओ सतेंद्र यादव ने नवीनतम जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा इस अनूठी ड्रोन योजना का राज्य के विकास के लिए अहम योगदान होगा।

इस योजना का उद्देश्य:

बुनियादी ढाँचे के सर्वेक्षण, कृषि और बागवानी फसलों की निगरानी, और सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी जैसे कार्यों के लिए ड्रोन का उपयोग करेगी।इससे मैपिंग, भूमि रिकॉर्ड बनाए रखने, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं तथा शहरी क्षेत्रों में विकास की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

हरियाणा सरकार का पायलट प्रोजेक्ट ड्रोन दीदी योजना:

हरियाणा सरकार ने ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिए कई पहल की हैं। जिसके चलते हरियाणा की सैनी सरकार ने महिलाओं के लिए ड्रोन दीदी योजना के तहत कार्यशालाएं आयोजित कराई हैं, जिसमें उन्हें ड्रोन उड़ाने की जरूरी ट्रेनिंग दी जाती है। इसके तहत 2024-25 के दौरान 500 महिला स्वयं सहायता समूहों की 5000 बहनों को ड्रोन संचालन और रखरखाव में प्रशिक्षित करने के लिए करनाल में ड्रोन इमेजिंग और सूचना सेवा हरियाणा के माध्यम से ड्रोन पायलट प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्रत्येक स्वयं सहायता समूहों को एक ड्रोन प्रदान करने पर काम शुरू किया गया है। वे इसे कृषि उद्देश्यों के लिए किसानों को किराए पर दे सकते हैं।

पात्रता:

इस योजना में, प्रत्येक उम्मीदवार जिसकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए, पीपीपी आईडी और महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) का सदस्य होना चाहिए, योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।

योजना के लाभ:

राज्य सरकार द्वारा ड्रोन दीदी योजना के तहत वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए ड्रोन खरीदने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन और सहायक उपकरण/सहायक लागत का 80% या अधिकतम 8,00,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

शेष राशि के लिए युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग 1 वर्ष के लिए 5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराएगा, साथ ही क्रेडिट गारंटी भी देगा। सरकार 1 वर्ष की अवधि के लिए ऋण पर संपूर्ण ब्याज लागत भी वहन करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.