हमीरपुर में हुआ 461 मीट्रिक टन मछली का रिकार्ड… मछली बेचकर बनाया रिकार्ड

हमीरपुर, अरविन्द सिंह ( TSN)-जिला हमीरपुर ने इस वर्ष मछली के कारोबार के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक अप्रैल से लेकर 15 अक्तूबर 2024 तक हमीरपुर जिला में 461 मीट्रिक टन यानि की चार लाख 61 हजार किलोग्राम मछली का कारोबार हुआ है। मछुआरों ने जहां खडड, नालों व नदियों से मछली को निकालकर मार्केट में पहुंचाया है तो वहीं पौंड में मछली पालने वालों ने लाखों रुपयों की मछली का उत्पादन किया है। मात्र सात महीनों में ही मछली कारोबार का एक बड़ा आंकड़ा सामने आया है।
मछुआरों ने पकड़ी 277 मीट्रिक टन मछली, ग्रामीण तालाबों में हुआ 184 मीट्रिक टन उत्पादन
बता दें कि  पंजीकृत मछुआरों ने खड्ड, नालों व नदियों से 277 मीट्रिक टन मछली पकड़कर बाजार में पहुंचाई है। वहीं ग्रामीण तालाबों में भी 184 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ है। मछली का कारोबार कर जिला के सैकड़ों लोग अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं। वहीं मत्स्य विभाग की तरफ से इस वर्ष मछली का एक लाख बीज उपलब्ध करवाया गया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लोगों को लाभ मिल रहा है। जिला में 570 लाइसेंस धारक है जोकि मछली का शिकार कर सकते हैं।
जिला वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी अजय कुलदीप का कहना है कि जिला में इस बार 461 मीट्रिक टन मछली का कारोबार हुआ है। नदी, नालों से मछुआरों ने 277 मीट्रिक टन मछली को पकड़कर मार्केट में पहुंचाया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए पौंड में भी 184 मीट्रिक टन मछली को उत्पादन कर इसे बाजार तक पहुंचाया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.