बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)- बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने निरक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे को लेकर पूरी तैयारियां कर ली है। लाइब्रेरी इंचार्ज मीना धीमान ने जानकारी दी बिलासपुर में निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी में 40 टैब और 16 कंप्यूटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य स्थानीय छात्रों और शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाएं प्रदान करना है, जिससे वे अपनी शिक्षा और अनुसंधान कार्य में और अधिक सक्षम हो सकें। उपायुक्त ने डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर उसकी तैयारियों का जायजा भी लिया।
कल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बिलासपुर दौरे पर रहेंगे और डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री नए बिजनेस ऑफिस का शुभारंभ करेंगे और मंडी भराड़ी में क्रूज का उद्घाटन करेंगे, जो कि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।मुख्यमंत्री के इस दौरे से बिलासपुर में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।
