“भर्ती योजना बन गई युवाओं के साथ छल, आपदा प्रबंधन में भी सरकार नाकाम: BJP”

Shimla,Sanju-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बीते तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने युवाओं को एक भी रोजगार नहीं दिया और अब “ट्रेनी भर्ती योजना” के नाम पर बेरोजगारों के साथ एक बड़ा छलावा किया जा रहा है।

राजीव बिंदल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने युवाओं को 58 साल की पक्की नौकरी का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद न तो नियमित भर्तियां हुईं और न ही आउटसोर्स अथवा अनुबंध के आधार पर अवसर दिए गए। अब सरकार ग्रुप A से C तक की भर्तियों को ट्रेनी के रूप में कर रही है, जो उनके मुताबिक युवाओं के साथ “भद्दा मज़ाक” है।सरकार रोजगार नहीं देना चाहती, सिर्फ प्रचार और भ्रम की राजनीति कर रही है। वन मित्र, पशु मित्र,रोगी मित्र और मुख्यमंत्री मित्र जैसी अस्थायी नियुक्तियों से युवाओं की उम्मीदों के साथ खेला जा रहा है।

सराज में आपदा राहत में भी नाकाम रही सरकार: बिंदल

राजीव बिंदल ने मंडी के सराज क्षेत्र में हाल की आपदा को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि घटना के 20 दिन बाद भी सड़क,बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं हो सकीं।उन्होंने आरोप लगाया कि ना तो किसी मंत्री की तैनाती आपदा क्षेत्र की निगरानी के लिए हुई है,न ही कोई विशेष राहत पैकेज घोषित किया गया है। बिंदल ने कहा,”जनता त्रस्त है और सरकार मस्त। प्रशासनिक सुस्ती और संवेदनहीनता सरकार की प्राथमिकता को उजागर करती है।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के बीच HRTC सतर्क, चालक-परिचालकों के लिए जारी हुए सुरक्षा निर्देश

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने चालक-परिचालकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM),डिपो...

जनशिकायतों पर सख्त दिखे अनिल विज, लापरवाही और पुलिस कार्रवाई में देरी पर दिए जांच के निर्देश

चंडीगढ़-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनते हुए कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग में कथित लापरवाही,बोरवेल हादसे के मामले में कार्रवाई में देरी तथा महिलाओं से जुड़े शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया। वार्ड नंबर-10,अंबाला...

उत्तरी भारत सहित सावन मास पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

मंडी /धर्मवीर-:वीरवार को छोटी काशी मंडी के शिवालय एक बार फिर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे हैं,क्योंकि उत्तरी भारत सहित देवभूमि हिमाचल में आज से श्रावण यानी सावन मास का शुभारंभ हो गया है।मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में सावन मास शुरू होते ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं...

श्रावण संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों इंतजार के बाद हुए दर्शन

ऊना,राकेश-:श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी धाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंचे।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली,जिससे पूरे क्षेत्र...

प्रधानमंत्री का जालंधर दौरा ,जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-अक्षय शर्मा

अमृतसर,16 जुलाई:अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को होने वाला जालंधर दौरा पंजाब के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी पंजाब आते हैं, राज्य के लिए विकास की नई सौगात लेकर आते हैं और इस बार भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.