पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे का इजाफा हुआ, जिसके बाद राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें ₹100 के पार पहुंच गई हैं।
इस मुद्दे को लेकर हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र की मोदी सरकार पर चौतरफा हमला बोलते हुए  उन्होंने देश के मौजूदा हालातों की तुलना ‘आर्थिक इमरजेंसी’ से करते हुए युवाओं के मुद्दे और केंद्र की विदेश व आर्थिक नीतियों पर जमकर निशाना साधा।राजस्व मंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों को घेरते हुए कहा कि लोगों को कुछ समय के लिए बेवकूफ बनाया जा सकता है, लेकिन हमेशा के लिए नहीं। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि 12 वर्ष पहले जब केंद्र में मोदी   सरकार  आई थी कच्चे तेल का रेट प्रति बैरल लगभग 108 डॉलर ही था,और आज भी परिस्थियां ज्यादा बदली नही है फिर भी पेट्रोल का दाम 100 रुपये के पार हो गया है।जबकि केंद्र में जब कांग्रेस सरकार थी उस समय जनता को ₹55 में पेट्रोल मिलता था, लेकिन बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण दाम ₹100 के पार चले गए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की आर्थिक और विदेश नीतियां पूरी तरह फेल हो चुकी हैं। चुनाव (असम और बंगाल) के समय वोटों के लिए दाम नहीं बढ़ाए गए, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया।
​जगत सिंह नेगी ने देश के मौजूदा हालातों को बेहद डरावना बताते हुए कहा कि देश इस समय दो तरह की इमरजेंसी से जूझ रहा है एक तो अघोषित राजनीतिक इमरजेंसी जिसमे देश में आज बोलने की आजादी छीन ली गई है। जो भी सरकार के खिलाफ सवाल उठाता है, उसके पीछे ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) लगा दी जाती है।वही आर्थिक इमरजेंसी को केंद्र सरकार खुद मान रही है कि महंगाई बेकाबू है। प्रधानमंत्री देश की जनता से कह रहे हैं कि पेट्रोल की खपत कम करो और शादियों में गहने मत खरीदो। यह इस बात का साफ संकेत है कि देश आर्थिक कंगाली की कगार पर है और आने वाला समय बहुत भयानक होने वाला है।
​राजस्व मंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस समय पर्यटन सीजन  अपने चरम पर है। इसके तुरंत बाद सेब का सीजन भी शुरू होने वाला है। एक तरफ जहां प्रदेश पहले से ही मौसम की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार ने हिमाचल की आर्थिकी की कमर तोड़ने का काम किया है।उन्होंने अंत में तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अब भी समय रहते ‘अडानी-अंबानी के चुंगल’ से बाहर निकल आना चाहिए और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समय की आर्थिक नीतियों पर दोबारा विचार करना चाहिए, ताकि देश को इस कंगाली के दौर से बाहर निकाला जा सके।
 मंत्री जगत सिंह ने एक मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी युवाओं के लिए एक बड़ा सबक है कि देश की सत्ता पर बैठे लोगों की सोच क्या है। हमारे देश के युवाओं को ‘कॉकरोच’ समझना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी ने युवाओं को सिर्फ ‘अंधभक्त’ मान रखा है। चाहे पेपर लीक मामला हो, नौकरियां खत्म करना हो, या फिर सरकारी क्षेत्रों का निजीकरण करना युवाओं को हर मोर्चे पर प्रताड़ित किया गया है। उन्होंने कहा लेकिन इस बहाने अब युवा जाग रहे हैं और उन्हें अपनी बात कहने का मौका मिला है, जो कि देश के भविष्य के लिए बहुत बढ़िया बात है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आगामी चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा शिमला, जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर जोर

शिमला,संजू-भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की विशेष संगठनात्मक बैठक प्रदेश कार्यालय दीपकमल में जिला अध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों,संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल तथा पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन...

मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर चर्चा, सीटू ने आंदोलन का बिगुल फूंका

नाहन-:सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक रविवार को नाहन में कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में केंद्र और प्रदेश की मौजूदा आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए मजदूरों,किसानों,खेत मजदूरों, कर्मचारियों,योजना कर्मियों तथा अन्य मेहनतकश वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।बैठक को...

अभय चौटाला का सरकार पर हमला, बोले– ऐलनाबाद की अनदेखी से किसान और जनता परेशान

सिरसा-:सिरसा में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर ऐलनाबाद क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इलाके में पेयजल संकट,सिंचाई के लिए पानी की कमी और किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।अभय चौटाला ने दावा किया कि विधानसभा...

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का विशेष प्रसाद, ऑनलाइन सेवा शुरू

हमीरपुर,अरविंद-:उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर,दियोटसिद्ध से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है।अब देश और विदेश में रहने वाले भक्त मंदिर आए बिना भी बाबा का विशेष प्रसाद अपने घर मंगवा सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिया पोस्ट के सहयोग...

विबी-जी रामजी योजना का लाभ उठाए सरकार, दुष्प्रचार छोड़ बेहतर क्रियान्वयन पर दे ध्यान: जयराम ठाकुर

मंडी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (विबी-जी रामजी) योजना को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि योजना के संबंध में सरकार द्वारा लगाए गए दिहाड़ी में कमी, अनुदान घटाने और प्रशासनिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.