पाकिस्तान में आंतकवादीयों के ठिकानों पर ‘आप्रेशन सिंदूर’ स्ट्राइक करने वाली भारतीय सेना को सलाम : गरचा

खन्ना | जिन आंतकवादियों ने निहत्थे और निर्दोष लोगों की धर्म पूछ कर हत्या की और जिन बहनों की मांग का सिन्दूर छीनने का काम किया। उन बहनों के जख्मों पर मरहम लगाने का देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो वादा किया था वो पूरा हो गया। यह बात भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता सुखविंद्रपाल सिंह गरचा ने वर्तमान में पाकिस्तान में आतकवादियों पर हुई ऑपरेशन सिंदूर-भारत द्वारा पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए कही। गरचा ने कहा कि आज पूरे पाकिस्तान में भगदड़ का माहौल है और आंतकवाद की जड़ को काटा जा रहा है इसके लिए देश के जवान और देश की सेना को प्रणाम करता हूं। पहले भी देश की सरकार ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राईक की थी और आज भी पाकिस्तान में बसे आंतकवादी अड्डों को समाप्त करके देश की सरकार ने मजबूत संदेश दिया है इससे देश के कोने कोने में लोगों के बीच खुशी का माहौल है। विपक्षी पार्टियों द्वारा पाकिस्तान पर की गई स्ट्राईक का समर्थन करने के सवाल पर भाजपा नेता सुखविंद्रपाल सिंह गरचा ने कहा कि यह मुद्दा कोई राजनीतिक मुद्दा नही है बल्कि देश की एकता एवं अखण्डता का सवाल है। देश के सभी नागरिक एकजुट होकर देश की एकता एवं संप्रुभता के लिए खड़े हैं। कायर आतंकियों और आतंकियों के पनाहगार पाक के लिए भारतीय सेना का सही जवाब है। दुश्मन देश को सबक सिखाने वाली एयर स्ट्राइक के लिए भारतीय सेना को बार बार नमन व धन्यवाद है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दलाई लामा से मिले अमेरिकी कांग्रेस के पांच सांसद, मैक्लोडगंज में हुई अहम मुलाकात

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:तिब्बती धर्मगुरु परम पावन 14वें दलाई लामा से बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित उनके निवास पर अमेरिकी कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान तिब्बती निर्वासित सरकार के सिक्योंग पेनपा छेरिंग भी मौजूद रहे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को तिब्बती समुदाय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी...

लुहणू मैदान पर मुंबई का दबदबा, हिमाचल को पारी और 196 रन से दी करारी शिकस्त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को पारी और 196 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान मुंबई के खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न पहलुओं में अपनी श्रेष्ठता साबित की और हिमाचल की टीम को वापसी...

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा...
CM Sukhwinder singh sukhu

हर्ष महाजन पर सीएम सुक्खू का पलटवार,बोले- कांग्रेस छोड़ने वालों की वापसी नहीं होगी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्ष महाजन उनसे बाद में राजनीति में आए थे और वह उनसे पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष बन चुके थे।सुक्खू ने...

शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,सप्ताह में तीन दिन मिलेगी हवाई सुविधा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और कदम उठाया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस सेवा के शुरू होने से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हवाई सफर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.