हिमाचल में रेत-बजरी घोटाला? मोटरसाइकिल से ढुलाई का मामला, बीजेपी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Shimla,5 August-हिमाचल प्रदेश में एक सरकारी योजना के तहत हुई गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी प्रवक्ता और चौपाल से विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि सिरमौर ज़िले की रामपुर भारापुर पंचायत में रेत-बजरी और सीमेंट की ढुलाई के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

बलवीर वर्मा के अनुसार,RTI के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों में यह सामने आया है कि मोटरसाइकिल और छोटी गाड़ियों पर टनों के हिसाब से निर्माण सामग्री की ढुलाई दिखाई गई है, जो कि तकनीकी और व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। उदाहरण के तौर पर:

मोटरसाइकिल HP-71-5062 पर दो फेरों में 17.80 मीट्रिक टन रेत-बजरी ढोने का रिकॉर्ड है।
मोटरसाइकिल HP-71-6233 पर दो चक्कर में 8 मीट्रिक टन सामग्री ले जाई गई बताई गई है।
गाड़ी HP-71-4878, जिसकी क्षमता मात्र 945 किलो है, उससे 21.70 मीट्रिक टन रेत की ढुलाई दर्शाई गई है।
बलवीर वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि एक ही ठेकेदार के नाम पर फर्जी और दोहराए गए बिल (बिल नंबर 152 और 154) के आधार पर सरकारी खजाने से भुगतान किया गया। इतना ही नहीं, सीमेंट की ढुलाई दरें भी समय के साथ अव्यवस्थित रूप से बदलती रही हैं—2022 में दर ₹2998 प्रति टन जबकि 2024 में ₹1534 प्रति टन दर्शाई गई।

बीजेपी का आरोप है कि यह पूरा भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हुआ है और इससे करोड़ों रुपए की हेराफेरी हुई है। पार्टी ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कमेटी के गठन की मांग की है, जिसमें एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और एक न्यायाधीश को शामिल किया जाए।

बलवीर वर्मा का बयान:यह सरासर भ्रष्टाचार है।RTI से मिले दस्तावेज़ स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि किस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।अगर निष्पक्ष जांच हो,तो यह करोड़ों का घोटाला साबित होगा।”बीजेपी ने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाने का संकेत दिया है और प्रदेश सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है।विभागीय टीमें दिन-रात मरम्मत,रंग-रोगन,साफ-सफाई और पॉलिशिंग के...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

शिमला-:भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है।उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।गरीब और मध्यमवर्गीय...

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार,चंडीगढ़ से चायल जा रही पंजाब रोडवेज...

फरीदाबाद में एंबुलेंस डीजल घोटाले का खुलासा, खड़ी गाड़ियों के नाम पर 50 लाख का ईंधन खरीदने का आरोप

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी थीं, लेकिन उनके फ्यूल कार्ड से लगातार डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज होती रहीं। शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के...

फरीदाबाद के घर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, सीढ़ियों के पास देखकर उड़े परिवार के होश

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के भाकरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।सांप घर की सीढ़ियों के पास उस स्थान पर बैठा था,जहां परिवार के सदस्य नहाने के लिए जाते हैं।अचानक इतने विशाल अजगर को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना शाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.