हिमाचल विधानसभा का दूसरा चरण कल से, 21 मार्च को पेश होगा बजट

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण बुधवार से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 मार्च को राज्य का वार्षिक बजट पेश करेंगे। बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद 30 मार्च को सदन में मतदान कराया जाएगा।
विधानसभा सचिवालय को दूसरे चरण के लिए कुल 834 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 665 तारांकित और 169 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न नियमों के तहत भी नोटिस प्राप्त हुए हैं, जिनमें नियम-62 के तहत 8, नियम-101 के तहत 3 और नियम-130 के तहत 5 नोटिस शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सदन में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से ईरान-इज़राइल के बीच चल रहे तनाव से उत्पन्न स्थिति पर भी विचार-विमर्श होगा।इसके साथ ही उन्होंने याचिका समिति के कार्य पर संतोष जताया। वहीं, विशेषाधिकार समिति की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें मुख्य सचिव को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विशेषाधिकार हनन के मामलों में जवाब देने में हो रही देरी पर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार समिति के पास फिलहाल करीब सात मामले लंबित हैं, जिनमें विपक्षी विधायकों से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.