Nurpur,Sanjeev Mahajan(TSN)-श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।जिला कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के कंडवाल चैकपोस्ट पर पुलिस और आईटीबीपी जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है।यह चैकपोस्ट पंजाब और जम्मू-कश्मीर का प्रमुख प्रवेश द्वार माना जाता है,इसलिए यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
सीमाओं पर चौकसी बढ़ी : डीएसपी
डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि प्रदेश की सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।कंडवाल चैकपोस्ट पर हर वाहन और व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है।उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की,ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
