/ Sep 10, 2026

चम्बा की 53 पंचायतों को वन सरोवर बनाने के निर्देश

Chamba,Manjur Pathan(TSN)-हर वर्ष गर्मियों में पानी की किल्लत आम हो जाती है,इसी समस्या को दूर करने के लिए चम्बा की 53 पंचायतों के प्रतिनिधियों को निर्देश जारी किए गए हैं.खंड विकास अधिकारी कार्यालय, तीसा ने इन पंचायतों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि वे मनरेगा योजना के तहत वन सरोवर का निर्माण करवाएं। इसका उद्देश्य बरसात के पानी को संचित करना है, ताकि गर्मियों के दौरान इसका सदुपयोग किया जा सके।

खंड विकास अधिकारी महेश चंद ठाकुर ने बताया कि सभी पंचायतों को सलाह दी गई है कि जहां भी जल स्रोत उपलब्ध हैं,उनके आसपास वन सरोवर का निर्माण करवाया जाए। इन सरोवरों में जमा पानी का उपयोग पशुओं,पक्षियों और अन्य आवश्यकताओं के लिए किया जा सकेगा।इससे क्षेत्र में पानी की समस्या काफी हद तक कम होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोरोना के ‘योद्धाओं’ को आज क्यों नहीं मिल रहा हक? सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरीं चित्रा सरवारा

अंबाला-:सफाई, सीवर एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के प्रस्तावित प्रदर्शन में पहुंचकर वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने आंदोलनरत कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों का समर्थन किया।उन्होंने सरकार से अपील की कि कर्मचारियों के साथ सख्ती करने के बजाय बातचीत और संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। चित्रा सरवारा...

सीबीएसई स्कूलों के लिए नई यूनिफॉर्म और ड्रेस कोड तय, शिक्षकों की पोशाक भी निर्धारित

शिमला,10 सितम्बर। प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों को एकरूप और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप दे दिया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक में इन विषयों पर विस्तार...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

शिमला,संजू -:भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के कई विधायक...

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

राहुल चावला,धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है।इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर...

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने किया कब्जा

शिमला,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया.भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है.जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.