शिमला, 23 दिसंबर (TSN)-राजधानी शिमला में पिछले दो घंटे से बर्फबारी का दौर जारी है. करीब 2 से 3 इंच तक बर्फ गिर चुकी है,जिससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है.कुफरी फागु में 5 इंच बर्फ गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। शहर मे भी लक्कड़ बाजार, संजौली की ओर वाहनों की आवाजाही बन्द हो गई है। नगर निगम द्वारा शहर के रास्तों ओर सड़को पर फिसलन कम करने के लिए नगर निगम द्वारा रेत डलवाई जा रही है।
सड़क पर डलवाई जा रही रेत, लक्कड़ में फंसी गाड़ी
वही नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान भी फील्ड में उतरे और शहर में सड़कों का जायजा ले रहे हैं। महापौर लक्कड़ बाजार पहुचे जहा टक्का बैंच से लक्कड़ बाजार में गाड़ी स्किट हो कर सड़क के बीच मे फंस गई.वही गाड़ी को निकालने के लिए मजदूर बुलाए गए और गाड़ी को वहां से निकाला गया।
नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला शहर में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी का लोग इंतजार कर रहे थे और बर्फ गिरने से कुछ मुश्किलें भी होती है । नगर निगम द्वारा पहले ही तैयारी कर ली थी और जगह जगह रेत पहले ही डाल दी गई थी। शहर के अस्पतालों के रास्तों ओर सड़को को प्राथमिकता पर खोलने के निर्देश दिए है। इसके लिए मशीनरी तैनात कर दी है। उन्होंने कहा कि लक्कड़ बाजार में एक गाड़ी फंस गई थी जिसे निकाल दिया गया है।
