/ Oct 03, 2026

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट… शिमला में बर्फबारी देख खुशी में झूमे पर्यटक

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से  मौसम ने करवट ली है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बराबरी का दौर शुरू हो गया है शिमला में सुबह से ही आसमान में बादल उमड़े हुए थे और अब बर्फबारी शुरू हो गई  है। शिमला में बर्फ की फाहे गिरनी शुरू हो गई है। वहीं  शिमला में पर्यटक भी काफी तादाद मै रिज पर पहुंचे हैं और बर्फ पड़ता देख पर्यटक झूम उठे हैं। पर्यटक बर्फबारी में जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक शोभित कटियाल ने कहा  की  आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चम्बा और शिमला की ऊंची चोटियों पर बीती रात से बर्फबारी हो रही है।कुफरी व नारकण्डा में भी हल्की बर्फबारी हो रही है।रोहतांग दर्रे पर भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस बर्फबारी ने पूरे राज्य को सर्दी की चपेट में ले लिया है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी आसमान बादलों से घिरा है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है।शिमला में तापमान काफी गिरावट दर्ज की गई है।वही शिमला पहुचे पर्यटको का कहना है कि उन्हें उम्मीद नही थी कि शिमला में बर्फ देखने को मिलेगी। लेकिन यहां आसमान में बादल उमड़े ओर आसमान से बर्फ की फाहे गिरनी शुरू हो गई है जिससे उनकी बर्फबारी देखने की हसरत पूरी हो गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.