नदियों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए नहीं किया प्रदेश सरकार ने कोई काम-अनुराग ढांडा

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आगामी मानसून के सीजन को देखते हुए नदियों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए बीजेपी सरकार ने कोई काम नहीं करवाया।अनुराग ढांडा ने कहा कि  बीजेपी सरकार इस बार भी महज खानापूर्ति करने का काम करवा रही है। बरसात शुरू होने के बाद ही नदियों के तटों पर पत्थर डालने का काम शुरू किया है। इस बार भी प्रदेश के 13 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
पिछले साल की बाढ़ से हुआ लाखों लोगों को नुकसान
अनुराग ढांडा ने कहा कि पिछली बार की बाढ़ से लाखों लोगों का नुकसान हुआ था। इसके बावजूद भी बीजेपी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पिछले बार बाढ़ से हुए नुकसान के 1 लाख 30 हजार आवेदन आए थे, लेकिन बीजेपी ने एक भी पैसे का मुआवजा जारी न कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया। आज स्थिति ये हैं   कि कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले के जिन किसानों की फसल पानी में डूबी थी। वहां आजतक भी सूखी रेत की सफाई नहीं हुई है। इसके साथ पिछली बार की बाढ़ से कोई सबक लेने का काम नहीं किया गया। यमुना के किनारे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में पिछले एक दशक से तटबंधों को मजबूत करने का कोई काम नहीं हुआ। इसके कारण हर बार मानसून की बारिश में हरियाणा में बाढ़ आ जाती है। वहीं बीजेपी सरकार की शह पर यमुनानगर, अंबाला से लेकर सोनीपत और पानीपत में अवैध खनन का काम जोरों से चल रहा है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि अंबाला जिले में टांगरी नदी और मारकंडा नदी के भी खूब उत्पात मचाया था। उसके तटबंधों को मजबूत करने का भी कोई काम नहीं किया गया। घग्गर जोकि कैथल से सिरसा और फतेहाबाद की तरफ जाती है। उसके तटबंधों को मजबूत करने का कोई भी काम नहीं किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि  बीजेपी केवल अपनी राजनीति में मशगूल है। पिछले बार भी नदी के तटबंधों को मजबूत करने के लिए जो करोड़ों रुपए आए थे, वो भी वापस चला गया, लेकिन बीजेपी सरकार ने कोई भी काम नहीं किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.