प्रदेश सरकार निचले हिमाचल के शीतकालीन प्रवास के लिए कल पहुंचेगी कांगड़ा

राहुल चावला ,धर्मशाला ( TSN)-प्रदेश सरकार निचले हिमाचल के शीतकालीन प्रवास के लिए वीरवार को कांगड़ा पहुंचेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोपहर बाद धर्मशाला पहुंचेेंगे। प्रवास के दौरान सीएम जिला के करोड़ों रुपये की सौगातें देंगे.इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास किए जाएंगे। प्रवास के दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।16 से 25 जनवरी तक प्रदेश सरकार का शीतकालीन प्रवास होगा।
बता दें कि वीरवार को सीएम दोपहर बाद धर्मशाला पहुंचने के उपरांत मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और  जनसमस्याएं भी सुनेंगे। 17 जनवरी को मुख्यमंत्री  जिला परिषद भवन धर्मशाला और मीटिंग हॉल का उद्घाटन करने के साथ पुलिस लाइन धर्मशाला में नवनिर्मित महिला पुलिस स्टेशन भवन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही स्टेडियम रोड़ के पास धौलाधार फूड स्ट्रीट मार्केट की आधारशिला रखेेंगे और  मैक्लोडगंज में रीजनल मॉनिटरिंग सेंटर का शुभारंभ  और अप्पर दाड़ी स्थित कंड सोलर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। 18 जनवरी को सीएम बासा नगरोटा सूरियां में वाइल्डलाइफ इन्फॉर्मेशन सेंटर का शुभारंभ करेंगे। सीएम ज्वाली के जरोट हाई लेवल ब्रिज का भूमि पूजन, ज्वाली के थांगर में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास, ज्वाली अर्बन वॉटर सप्लाई स्कीम और नगरोटा सूरियां के लिए सीवरेज योजना का शिलान्यास करेंगे।
19 जनवरी को मुख्यमंत्री नूरपुर में जिला फारेंसिक यूनिट नूरपुर का उदघाटन करेंगे।साथ ही एसपी कार्यालय के प्रशासनिक भवन और कंडवाल राजकीय सीसे स्कूल के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। नूरपुर से सीएम सुक्खू मनाली जाएंगे और 20 जनवरी शाम को वापिस धर्मशाला पहुचेंगे। 21 जनवरी को सीएम कांगड़ा विधनसभा के दौरे के दौरान कांगड़ा शहर के साथ लगती पंचायतों की सीवरेज योजना का शिलान्यास करने के साथ मटौर के बाग में जनसभा को संबोधित करेंगे।
24 जनवरी मुख्यमंत्री धर्मशाला के  ढगवार में मिल्क प्लांट का शिलान्यास करेंगे और  दाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। 25 जनवरी को सीएम बैजनाथ में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। साथ ही पैराग्लाइडिंग स्कूल बीड़ और बीड़ में पार्किंग का उदघाटन करेंगे। इसके अलावा सीएम विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास भी करेंगे। 25 को बैजनाथ से ही सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला के लिए रवाना होंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धर्मशाला में एनएसयूआई ने एनटीए चेयरमैन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

धर्मशाला,राहुल चावला:राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने धर्मशाला में केंद्र सरकार,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एनटीए के चेयरमैन तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार...

टूरिस्ट सीजन में मंडी पुलिस द्वारा चंडीगढ़-मनाली एनएच पर की गई अतिरिक्त जवानों की तैनाती

मंडी/धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों टूरिस्ट सीजन चला हुआ है, ऐसे में बाहरी राज्यों आने वाले वाहनों के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। मंडी जिला में भी हाईवे पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने सेे स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। हाईवे...

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में शामिल हुए भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, श्रद्धालुओं की सेवा को बताया सौभाग्य

पलवल-:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में भाग लेकर श्रद्धालुओं की सेवा की।इस दौरान उन्होंने ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मोनी बाबा महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में मोनी बाबा द्वारा उत्कर्ष चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इसके बाद उत्कर्ष...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, शिमला में हुआ हवन

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देश के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल दर्ज होने पर शिमला में विशेष हवन का आयोजन किया गया।इस मौके पर नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ,दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। विनोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री...

पहाड़ी स्वाद महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, 13 स्टॉलों में सजे हिमाचली व्यंजनों ने जीता दिल

शिमला,संजू-:शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत झांसी पार्क में आयोजित पहाड़ी स्वाद महोत्सव इन दिनों लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यहां लगाए गए कुल 13 स्टॉलों में हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू और स्वाद लोगों को खूब लुभा रहा है।इनमें 6 स्टॉल एसएजी के हैं,जबकि अन्य स्टॉल विभिन्न महिला प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.