/ Aug 31, 2026

कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलो को मंजूरी.. राज्य चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।बैठक में जहां राज्य चयन आयोग  को भर्ती परिणाम जारी करने की मंजूरी दी गयी. वहीं जंगी थोपन सहित 1630 मेगावाट की रेणुकाजी व एक अन्य 270 मेगावाट प्रिय9जन पर अहम फैसला हुआ।
थोपन सहित दो अन्य विद्युत परियोजना पर हुआ फैसला
मंत्रिमंडल के निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि   राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 780 मेगावाट की जंगी-थोपन-पोवारी जल विद्युत परियोजना को हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपने को मंजूरी दी गई.  साथ ही बैठक में 1630 मेगावाट की रेणुकाजी तथा 270 मेगावाट की थाना प्लाउन पंप भंडारण जलविद्युत परियोजनाओं को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के पक्ष में आवंटित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वन विभाग में सहायक वन रक्षकों के 100 रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया।मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को पोस्ट कोड 903 तथा 939 के परिणाम घोषित करने के लिए अधिकृत किया है। जबकि पोस्ट कोड 903 के तहत पांच पद तथा पोस्ट कोड 939 के तहत छह पद जांच तथा अदालती कार्रवाही के अंतिम परिणाम तक रिक्त रखे जाएंगे।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल उप समिति के गठन को मंजूरी दी है.कमेटी को रोगी कल्याण समितियों को सुदृढ़ बनाने के लिए सिफारिश देने का कार्य सौंपा गया है।मंत्रिमंडल ने राज्य स्तर पर स्कूल और शिक्षक प्रशिक्षण के लिए शीर्ष संस्थान के रूप में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन को भी मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक अनुसंधान को बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल ने शिक्षकों के लिए व्यावसायिक विकास प्रदान करने के लिए 12 जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) को मजबूत करने का निर्णय लिया। विदेश में शिक्षण संस्थानों में व्यावसायिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम करने के इच्छुक पात्र मेधावी विद्यार्थियों को डॉ. यशवंत सिंह परमार ऋण योजना का लाभ देने का भी निर्णय लिया गया।
इन विभागो में भरे जाएंगे पद 
मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले के नागरिक अस्पताल देहरा और सिरमौर जिले के नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब में 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने को मंजूरी दी है.मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 33 पदों को भरने को मंजूरी दी गई। बैठक में लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू में नया पुलिस स्टेशन खोलने तथा इसे क्रियाशील बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों के सृजन व भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में चंबा जिला के हटली में नई खोली गई पुलिस चौकी के लिए विभिन्न श्रेणियों के छह पदों को सृजित करने तथा भरने का भी निर्णय लिया गया।
हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता कार्यालय में विभिन्न श्रेणियों के 10 पद भरने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में शिमला जिला के शोघी तथा सोलन जिला के कसौली, जाबली, बरोटीवाला, नालागढ़ और बद्दी स्थित ईएसआई स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा अधिकारी (दंत) के छह पदों को सृजित करने तथा भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने फोरेंसिक सेवा विभाग की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए उसे छह मोबाइल फोरेंसिक वैन उपलब्ध कराने को मंजूरी दे दी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.