/ Oct 14, 2026

विंटर कार्निवाल, क्रिसमस व नववर्ष पर शिमला में सख्त सुरक्षा व्यवस्था

Shimla, 23 December-:विंटर कार्निवाल शिमला-2025, क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या के मद्देनज़र राजधानी शिमला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष प्लान लागू कर दिया है। यह विशेष प्लान 24 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।
जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी करते हुए बताया कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए शिमला शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी सेक्टरों का ओवरऑल प्रभारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज शर्मा को बनाया गया है।
जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर में एक प्रशासनिक अधिकारी को तैनात किया गया है, जिनके साथ पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी। पुलिस तैनाती को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे।उन्होंने बताया कि शिमला के प्रमुख एंट्री प्वाइंट्स पर एम्बुलेंस की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। जिला दण्डाधिकारी ने आम जनता और पर्यटकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन निर्धारित गति में चलाएं, ओवरटेक करने से बचें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
इन सेक्टरों में होगी अधिकारियों की तैनाती
 सेक्टर-I:
शोघी व आसपास के क्षेत्र को सेक्टर-I में शामिल किया गया है। इस सेक्टर की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार शिमला शहरी भीष्म सिंह कंवर को सौंपी गई है।
सेक्टर-II:
इस सेक्टर में मॉल रोड, रिज मैदान, स्कैंडल पॉइंट, चर्च, लक्कड़ बाजार, रीगल सिनेमा, लिफ्ट, सीटीओ, ऑकलैंड, आईजीएमसी, रेडिसन होटल, झांसी पार्क, शेर-ए-पंजाब और लोअर बाजार सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। सेक्टर की जिम्मेदारी एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा को दी गई है, जिनके साथ तहसीलदार शहरी शिमला नारायण सिंह वर्मा भी तैनात रहेंगे।
सेक्टर-III:
पुलिस स्टेशन ईस्ट और न्यू शिमला क्षेत्र को सेक्टर-III में शामिल किया गया है। इस सेक्टर का प्रभार तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता को सौंपा गया है।
सेक्टर-IV:
फन वर्ल्ड, गलू, लम्बीधार, फागू, संजौली, ढली, कुफरी, मशोबरा, छराबड़ा, चीनी बंगला और आसपास के क्षेत्रों को सेक्टर-IV में शामिल किया गया है। इस सेक्टर की जिम्मेदारी एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा को दी गई है।
सेक्टर-V:
इस सेक्टर के अंतर्गत सभी प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स, 103 टनल, आईएसबीटी टूटीकंडी, ओल्ड बैरियर, चक्कर सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। सेक्टर-V का जिम्मा नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण चांद राम को सौंपा गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.