फरीदाबाद में दिशा बैठक की अध्यक्षता करते केंद्रीय मंत्री , केंद्र व प्रदेश की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Faridabad, 24 December-:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मंगलवार को फरीदाबाद के लघु सचिवालय में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (डीडीसीएमसी—दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
गुर्जर का सख्त संदेश— अरावली में नहीं होगा कोई अवैध निर्माण
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा में तेज गति से पूरा किया जाए। जिन योजनाओं में अड़चनें आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर किया जाए। बैठक के दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए पौधों की स्थिति की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह जांच की जाए कि पौधे कहां लगाए गए हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है।कृष्ण पाल गुर्जर ने आबादी के अनुपात में समान जल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी सभी की मूलभूत जरूरत है और इसका वितरण निष्पक्ष रूप से होना चाहिए।अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अरावली को अरावली ही रहने दिया जाएगा और वहां किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हर तीन महीने में दिशा की बैठक आयोजित की जाती है। इन बैठकों में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ आ रही समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकाला जाता है।उन्होंने बताया कि पेड़ लगाने की योजनाओं में खर्च हुए करोड़ों रुपये की जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पौधारोपण वास्तव में हुआ भी है या नहीं। इसके लिए समिति गठित की गई है। वहीं, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के कुछ कार्य वन विभाग की एनओसी के कारण रुके हुए हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराने के लिए जिला वन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
हाल ही में कांग्रेस के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्ण पाल गुर्जर ने कटाक्ष किया और कहा कि जब किसी का दिमाग खराब हो जाए तो उसका समाधान ढूंढना मुश्किल हो जाता है। अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वहां किसी भी तरह का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।पलवल में बदले गए चेयरमैनों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक फैसला है और इसमें हार या जीत जैसी कोई बात नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.