/ Jul 08, 2026

अंबाला छावनी को बाढ़ से बचाने के लिए टांगरी नदी पर मजबूत तटबंध बना – अनिल विज

Ambala,1September-हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला प्रशासन द्वारा समय रहते उठाए गए कदमों के चलते शहर बाढ़ से सुरक्षित रहा।केवल वही घर प्रभावित हुए जो तटबंध के भीतर स्थित थे,जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।इस दौरान एसडीआरएफ को भी तैनात किया गया और हालात पर लगातार नजर रखी गई।

विज ने कहा कि सरकार ने टांगरी नदी के किनारे आठ किलोमीटर लंबा तटबंध तैयार किया है,जिसकी वजह से इस बार नदी का जलस्तर 38,000 क्यूसेक तक पहुंचने के बावजूद छावनी क्षेत्र में पानी नहीं घुसा।उन्होंने बताया कि नदी की गहराई बढ़ाने का काम भी मंजूर हो चुका है,जिसे मानसून के बाद फिर से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा महेशनगर व बब्याल ड्रेन को पक्का किया गया है और छावनी में पानी निकासी के लिए 200-200 क्यूसेक क्षमता के आधुनिक पंप लगाए गए हैं।

लगातार बारिश को देखते हुए सीएम का विदेश दौरा स्थगित

मंत्री विज ने बताया कि लगातार बारिश के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने अपना विदेशी दौरा रद्द कर दिया है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियाँ भी स्थगित कर दी गई हैं,ताकि सभी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय पर रहकर राहत कार्यों में जुटे रहें। जरूरतमंदों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। विज ने कहा कि आपदा की स्थिति में राजनीति से ऊपर उठकर सबको मिलकर कार्य करना चाहिए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.