कंगना का विवादित बयान: अब कांग्रेस को बताया अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलादें, भाजपा है सनातनी

Mandi,dharamveer(TSN)-मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कांग्रेस को लेकर एक और विवादित बयान सामने आया है,जिसमें कंगना ने कांग्रेस को भूली-बिसरी औलादें बताया है।वहीं इस बयान में कंगना में भाजपा को सनातनी संस्कृति से जुड़ी हुई पार्टी है। यह बात उन्होंने आज सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कांगू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।कंगना ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा चोर-चोर मौसेरे भाई जैसी है। जहां भी कांग्रेस के नेता मिलते हैं, वहां डाकूओं की गैंग बन जाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले भी यहां आकर कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा ने महिलाओं के साथ बड़े-बड़े वायदे किए थे,लेकिन कांग्रेस झूठी और मक्कार होने के कारण झूठ पर झूठ बोलकर वापिस चली गई।

सुंदरनगर में कंगना ने फिर से बोला कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला

कंगना रनौत कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलने यहीं पर ही नहीं रूकी, बल्कि उन्होंने कांग्रेस को पाकिस्तान के साथ मिला हुआ भी बता दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आम लोगों को डराकर रखा। स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने भी बड़ी मुश्किल से सरकार चलाई।उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में पार्लियामेंट और जगह-जगह आतंकवादी हमले करवाए गए।कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के साथ मिली हुई है। लेकिन वर्तमान में देश का नेतृत्व एक सशक्त व्यक्ति के हाथ में होने से सर्जिकल स्ट्राइक करवा कर पाकिस्तान की बैंड बजाकर रखी है। अब पाकिस्तान अपना मुंह तक खोल नहीं सकता है।

वक्फ संशोधन बिल को लेकर वोट करते समय मंडी की जनता का किया स्मरण

कंगना रनौत ने कहा कि लोकसभा में सांसद के वोट की बहुत कीमत होती है और केवल मात्र एक वोट से सरकार गिर जाती हैं।उन्होंने कहा कि मंडी की जनता ने उन्हें बहुत बड़े दायित्व के साथ बतौर सांसद लोकसभा में भेजा है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर जब वोट देने के बटन दबाते समय क्षेत्र के लोगों का स्मरण कर वोट किया‌। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए चारों सीटों को लोकसभा चुनावों में उनकी झोली में डाल दिया है। वहीं आने वाले समय में प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर भगवा झंडा लहरा देना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.