भाजपा सरकार की योजनाओं को टार्गेट कर रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

शिमला:संजु चौधरी ( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को चुन चुन कर बंद किया। कोई भी योजना अमीरों के लिए नहीं थी, सभी की सभी योजनाएं बेहद ज़रूरत मंद लोगों के लिए थी। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के सत्ता में आते ही हिमकेयर का पैसा रोका गया.अब सुक्खू सरकार ने हिमकेयर की सुविधा को निजी अस्पतालों में बंद कर दी है। पुराना भुगतान भी नहीं किया है। ऐसे में अस्पतालों का करोड़ों रूपए बकाया है।  सरकारी अस्पतालों में भी बकाए का भुगतान न होने की वजह से ज़रूरी सामानों की सप्लाई रुकी है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि अपने मित्रों को कैबिनेट रैंक बांटने के लिए, सीपीएस बनाने के लिए, सैटल करने के लिए सरकार के पैसों की कमी नहीं है। जब ग़रीबों के हित और प्रदेश के विकास की बात आती है तो ही सरकार को हर तरह की आर्थिक तंगी याद आती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि  आने वाले समय में सुक्ख़ू सरकार भाजपा सरकार के समय दी गई सभी सुविधाएं छीनने वाली हैं। कई परीक्षाओं प्रवेश परीक्षा शुल्क को दुगुना कर दिया गया है। आगे और भी सुविधाओं की क़ीमत सरकार बढ़ाने वाली है। बिजली की सब्सिडी छीनकर अब सरकार लोगों को पानी का बिल भी पकड़ाने की योजना बना रही है।अधिकारियों को ब्यौरा जुटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, विभाग में प्रेजेंटेशन भी हो चुकी है। सरकार से जुड़े लोगों की माने तो महिलाओं को मिल रही बस किराए में छूट की योजना पर भी अपनी नज़र टेढ़ी किए हुए है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से कहा कि हिमकेयर की सुविधा को बंद करने की बजाय उसे और सशक्त बनाएं और हर हिमाचली का इलाज समय पर हो, यह सुनिश्चित करे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमाचल के विकास संबन्धित विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल के विकास के लिए  हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’,

शिमला,संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर...

आपदा का बीत गया एक साल, सराज के हाल अब भी बेहाल पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज में आपदा का एक साल बीतने के बाद भी हाल-बेहाल हैं।सरकार को किसी की कोई चिंता नहीं है।बता दें कि गत वर्ष 30 जून को ही सराज में भीषण आपदा आई थी जिसमें 33 लोगों की जानें चली गई थी और सैंकड़ों लोग...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

शिमला,संजू-मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।मृतिका मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल और हिमांक के पार्टनर गोविंद के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।जांच में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.