/ Sep 17, 2026

थौना वार्ड रिकाउंटिग विवाद : एसडीएम और पुलिस पर कई आरोपों के साथ डीसी मंडी के पास पहुंचे विधायक व जिला परिषद प्रत्याशी

मंडी ,धर्मवीर-: 31 मई की रात को मंडी जिला के सरकारघाट में जिला परिषद के थौना वार्ड-29 में मतगणना को लेकर उपजा विवाद अब डीसी मंडी के दरबार पहुंच गया है। मंगलवार को कई आरोपों के साथ भाजपा समर्थित प्रत्याशी रजनी को साथ लेकर डीसी मंडी से मुलाकात करने पहुंचे सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर ने रिकाउंटिग ने होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है। विधायक ने आरोप लगाया कि सीएम सुक्खू के दबाव में आकर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने वोटों की फिर से गिनती नहीं होने दी। जबकि प्रत्याशी रजनी व अन्य रिकाउंटिग की मांग करते रहे। इतना ही नहीं रिकाउंटिग के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र तक को अधिकारियों ने स्वीकार नहीं किया और पुलिस बल का प्रयोग करते हुए उनके एजेंट्स को धक्के देकर बाहर कर दिया। विधायक ने थौना जिला परिषद वार्ड में मतों की गिनती में बड़ी धांधली के आरोप लगाते हुए रिकांटिग की मांग की है।
प्रत्याशी रजनी बोली- हार का गम नहीं, लेकिन लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं :
इस मौके पर थौना वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रजनी देवी ने कहा कि उन्हें चुनाव में हार कोई गम नहीं है। लेकिन मत गणना में जिस प्रकार से कथित तौर पर धांधली हुई है, वह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। रिकाउंटिग की मांग करने पर उनके अधिकारों को दबाया गया है, जिसे किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिकाउंटिग न होने तक वह अपनी लड़ाई को जारी रखेंगी, चाहे जिसके लिए उन्हें कोर्ट की क्यों न जाना पड़े।
पोलिंग एजेंट के आरोप- बाद में लगाए गए अन्य दो टेबलों के उपरांत हुई धांधली
वहीं इस मौके पर मतगणना के समय पोलिंग की ड्यूटी निभाने वाले कांशी राम राणा ने आरोप लगाते हुए बताया कि पहले मतगणना के लिए 7 ही काउंटर लगाए गए थे, लेकिन बाद में उनकी संख्या 9 हो गई। जिसका उन्होंने मौके पर विरोध भी किया, लेकिन उनकी कोई भी बात नहीं सुनी गई और उन्हें पुलिस बल बुलाकर बाहर कर दिया गया।
मतगणना के बाद विवाद की एक विडियो भी हुई है वायरल:
बता दें कि मतगणना को लेकर उपजे इस विवाद के दौरान की एक विडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें रजनी व उनके समर्थक एसडीएम सरकाघाट को घेरते  हुए नजर आ रहे है और उनसे रिकाउंटिग न करने पर कई सवाल भी उठा रहे हैं। इस वीडियो में सीएम की ओर से दबाव बनाने के आरोप लगाते हुए और भी कई बातें भी कहीं जा रही है।
थौना वार्ड में ये रहे हैं चुनावी नतीजे :
1 अनीता देवी 3393
2 अंजनी देवी 3959
3 कल्पना कुमारी 273
4 मीना 3838
5 रजनी देवी 3916
6 लक्ष्मी ठाकुर 1573
वैध मतों की कुल संख्या 16952
अवैध मतों की कुल संख्या 43
नोटा 105
कुल डाले गए मत 17100
विजेता: अंजनी देवी

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसुनवाई में विज का सख्त रुख: एफआईआर में देरी पर दो चौकी प्रभारी सस्पेंड, बिजली-पेंशन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को लापरवाही के मामलों में कड़े निर्देश दिए। चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं करने और कार्रवाई में देरी की शिकायतों पर उन्होंने हाउसिंग बोर्ड और तोपखाना पुलिस चौकी के प्रभारियों को...

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से पूछे बेबाक सवाल, पेपर लीक से स्वच्छता तक हुई खुली चर्चा

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के विद्यार्थियों से संवाद किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा,करियर,स्वच्छता,पेपर लीक और स्कूल से जुड़ी सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बेबाकी से सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा व्यवस्था में...

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है।बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर से ढक...

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई।वहीं,जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

हमीरपुर,अरविंद–:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ केक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.