दिल्ली (एकता): हर किसी का सपना होता है एक सुंदर घर बनाना। अगर आप भी घर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल अब घर बनाना आसान नहीं होगा। क्योंकि कुछ महीनों की राहत के बाद फिर से सीमेंट के भाव बढ़ने वाले हैं। पिछले महीनों में लोगों ने अच्छे-खासे मकान बनाए हैं। अब फिर से घर बनाने का कवायद शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों मकान बनाने इतने आसान नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि सितंबर महीने के दौरान सीमेंट की औसत कीमतें एक महीने पहले ही बढ़ गई थी।
जानें क्यों बढ़ाए कंपनियों ने भाव
खास बात यह है कि इन सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी पूर्वी भारत में सीमेंट के भाव के कारण आई हैं। अब ग्राहकों के ऊपर परेशानी का बोझ पड़ गया है। दरअसल सीमेंट कंपनियां बढ़ी लागत का बोझ खुद नहीं उठा रही बल्कि एक हिस्सा ग्राहकों पर डाल रही हैै। इसी के चलते सीमेंट की खुदरा कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।
यहां बढ़ी सीमेंट की सबसे ज्यादा कीमतें
आपको जानकर हैरानी होगी कि पूर्वी भारत में सीमेंट के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं। सितंबर के आखिर में 50 से 55 रुपए प्रति बैग तक बढ़ गए। वहीं देश के अन्य हिस्सों में सीमेंट के दाम काफी कम बढ़े हैं।
आने वाले महीनों में तेजी का ट्रेंड बने रहने का अनुमान
जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले ही यह दाम बढ़ गए थे। अभी भी सीमेंट के दाम लॉन्ग टर्म के हिसाब से कम है। लेकिन अब आने वाले महीनों में इसके रुझान में तेजी रहने वाली है। बताया जा रहा है कि अगले साल चुनाव से पहले ही सरकारी खर्च पर जोर दिया गया है। फिलहाल Cost में कमी आने के आसार में उम्मीदें नहीं दिख रही।