मुंबई (एकता): बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री गायत्री जोशी के साथ इटली में हा+दसा हो गया। बता दें कि वह अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ कार में जा रही थी। अचानक उनकी गाड़ी अन्य वाहनों और कैंपर वैन के साथ टक#रा गई। हालांकि वह इस हा@दसे में बाल-बाल बचे। उसने कहा कि हम यहां कई कारों की एक टक्कर की दुर्घ+टना के शिकार हो गए। गमीनत यह रही कि हमें कुछ नहीं हुआ।

सूत्रों के मुताबिक यहां अभिनेत्री की गाड़ी के साथ हा$दसा हुआ वहां एक दंपति हा@दसे का शिकार हो गए। हालांकि इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

गौरतलब है कि अभिनेत्री साल 2004 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘स्वदेश’ में नजर आई थीं। इसके बाद गायत्री ने पर्दे से दूरी बना ली। उसके बाद वह कोई भी फिल्म में नजर नहीं आई। उन्होंने ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के प्रबंध-निदेशक विकास ओबेरॉय से शादी की। गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय महाराष्ट्र के बड़े बिजनसमैन हैं। शादी के बाद गायत्री भी एक्टिंग छोड़कर बिजनेस संभाल रही हैं। उनके पति एक प्रसिद्ध रियल एस्टेट बिजनसमैन हैं। वह ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। कंपनी भारत के कई प्रमुख शहरों में काम करती हैं।

गायत्री जोशी मिस इंडिया थी?
बता दें कि अभिनेत्री 1999 फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की पांच फाइनलिस्टों में से एक थीं। उन्हें मिस इंडिया इंटरनेशनल 2000 का ताज पहनाया गया और जापान में मिस इंटरनेशनल 2000 सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। गायत्री जोशी ने अपने करियर की शुरुआत चैनल वी इंडिया पर वीडियो जॉकी बनकर की थी। इसके बाद वह फेमिना इंडिया ब्यूटी कम्प्टिशन जीतने के अपने सपने को पूरा करने के लिए चली गईं।

