ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी के ओवरलोड़ ट्राला को रोकने पर ड्राइवर ने की ये हरकत…मामला दर्ज

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पुलिस नाके पर ओवरलोड़ ट्राला को रोकना उस समय पुलिस के लिए भारी पड़ गया, जब ट्राला चालक ने मौके पर मौजूद एएसआई को जान से मा*रने की नियत से ट्राला को उसपर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मद्द से ट्राला चालक को पकड़ लिया, जबकि परिचालक भाग गया। होडल थाना पुलिस ने ट्राला चालक व परिचालक के खिलाफ सरकारी कार्या में बाधा पहुंचाने व ह*त्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
होडल थाना प्रभारी तेजपाल ने बताया कि एएसआई विरेंद्र सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि वह अपनी टीम के साथ पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस को ओवरलोड ट्राला आते हुए दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। ट्राला चालक ने अपना ट्राला नाके से कुछ आगे रोक लिया तो पुलिस उसके कागजातों को चैक करने लगी। इसी दौरान दूसरा ट्राला उस रुके हुए ट्राला के पीछे रुके ट्राला चालक के पास होमगार्ड विष्णु पहुंचा तो उसने अपने ट्राला को बैक कर दूसरी साइड दौड़ा दिया और उसे (एएसआई को) टक्कर मा*रने का प्रयास किया। एएसआई ने अपने दोनों हाथ ट्राला के सामने लगे बम्फर पर लगाये और उल्टे कदम पुन्हाना मोड़ की तरफ भागने लगा और बडी मुश्कील से अपनी जान बचाई। यह देख वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और भाग रहे ट्राला को थोड़ी आगे रोक लिया। ट्राला के रुकते ही परिचालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया, जबकि चालक ने जब भागने का प्रयास किया तो लोगों की भीड़ व होमगार्ड विष्णु ने उसे पकड़ लिया। ट्राला चालक ने अपना नाम पता नंगला अहसानपुर निवासी तालीम बताया।
 होडल थाना पुलिस ने एएसआई की लिखित तहरीर पर आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालकर क्षमता से अधिक वजन भरकर एएसाई को जान से मारने की नीयत से ट्राला को तेज रफ्तार से चलाकर वारदात करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर ट्राला को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ट्राला से फरार हुए परिचालक की तलाश में जुटी हुई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.