/ Jun 30, 2026

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा अम्बाला के राजीव गांधी खेल स्टेडियम का कायाकल्प

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- अंबाला शहर में स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम का आज हरियाणा के परिवहन एवं  महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने उच्च अधिकारीयों के साथ दौरा किया. इस दौरान  स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप विकसित करने व स्टेडियम का कायाकल्प करने के निर्देश उच्च अधिकारियों को दिए गए । परिवहन मंत्री असीम गोयल ने स्टेडियम में हॉकी मैदान,रनिंग ट्रैक,बैडमिंटन हॉल सहित निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का भी विस्तार पूर्वक निरीक्षण किया।
मंत्री असीम गोयल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैडमिंटन हॉल मौजूदा समय में जिस स्थिति में है यह खिलाडियों के खेलने योग्य नहीं है। इसलिए इस बैडमिंटन हॉल का भी विस्तार करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायाकल्प किया जाये। जिसके लिए विशेष रूप से एक्सपर्ट आर्किटेक्ट व कन्सटेंट से विचार विमर्श करके पुनः एक नक्शा तैयार करवाया जाए।असीम गोयल ने कहा कि स्टेडियम के कायाकल्प के लिए अधिकारी 25 जुलाई तक इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट(डीपीआर) व अन्य कागज़ी कार्रवाई पूर्ण कर दें। ताकि स्टेडियम में कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
जल्द ही अंबाला के खिलाडियों को दी जाएगी बड़ी सौगात
 पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बताया कि स्टेडियम की व्यवस्था व् खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं का लेकर उच्च अधिकारियों के साथ स्टेडियम का दौरा करके जायजा लिया गया है। जिसमें निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का स्कोप बढ़ाने का और बैडमिंटन हॉल को बड़ा करके अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाने सहित स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ व पूरे स्टेडियम का कायाकल्प करवाने को लेकर चर्चा हुई है। मंत्री असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी व खेल मंत्री से चर्चा करके जल्द ही अंबाला के खिलाडियों को बड़ी सौगात देने का प्रयास किया जायेगा। परिवहन मंत्री ने  अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं कि स्टेडियम के कायाकल्प के लिए विशेष रूप से खेल स्टेडियम के निर्माण करने वाले बुद्धिजीवी आर्किटेक्ट व कन्सलेन्ट से भी विचार विमर्श करके ही रिपोर्ट तैयार की जाये।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.