अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के कर्मचारियों को गुरुद्वारा में किया नजरबंद

पंचकूला : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स  संघ द्वारा नियमित किए जाने और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।  हरियाणा भर से पंचकूला पहुंचे कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के कर्मचारी गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव के कार्यक्रम के तहत  चंडीगढ़ जाना था लेकिन पंचकूला पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियो को गुरुद्वारा नाडा साहिब में ही नजरबंद कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कई कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया गया. इसके बाद हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के प्रतिनिधिमंडल के पांच सदस्यों को मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात के लिए भेजा और मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को लेकर कल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करवाएंगे । हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह को भी हिरासत में लिया गया है।
CM नायब सिंह सैनी से मुलाकात करवाने का दिया आश्वासन 
बता दें कि हरियाणा के कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ नियमित किए जाने और अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं. आज हरियाणा भर से कंप्यूटर प्रोफेशनल मुख्यमंत्री हरियाणा आवास घेराव के लिए पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में एकत्रित हुए और जैसे ही पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना मिली प्रदर्शनकारियों को वहीं पर नजर बंद कर लिया और हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में भी लिया गया।  प्रशासन और प्रदर्शन कार्यों के बीच बातचीत के बाद यूनियन के पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को चंडीगढ़ मुख्यमंत्री को ओएसडी मुलाकात करवाई गई और कल शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया।
कंप्यूटर प्रोफेशनल्स  संघ का कहना ये 
हरियाणा के कंप्यूटर प्रोफेशनल लगातार अपनी नियमित किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके द्वारा कई विधायकों और मंत्रियों को ज्ञापन भी सोपे जा चुका है । हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स  संघ ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और इस हड़ताल के चलते जिला सचिवालय में होने वाले कामकाज में भी असर पड़ रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब देखना यह होगा कि कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के इस प्रदर्शन के कारण सरकार उनकी मांगों को लेकर सहमत हो पाती है या नहीं,लेकिन कल होने वाली मुख्यमंत्री की बैठक के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.