/ Jul 05, 2026

भाजपा के लिए 2020–2026 का दौर बना उपलब्धियों का कालखंड

Shimla, 19 January-:भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जगत प्रकाश नड्डा का दो कार्यकाल (2020–2026) संगठनात्मक विस्तार, चुनावी सफलता और सेवा-आधारित राजनीति के लिहाज़ से मील का पत्थर साबित हुआ है। इस अवधि में भाजपा ने न केवल अपने वैचारिक और सांगठनिक आधार को और मजबूत किया, बल्कि देश के नए क्षेत्रों में भी निर्णायक राजनीतिक उपस्थिति दर्ज की।
कर्ण नंदा ने कहा कि नड्डा  के नेतृत्व में भाजपा ने लगभग 33 विधानसभा चुनावों में भाग लिया, जिनमें 19 में विजय प्राप्त कर लगभग 60 प्रतिशत की प्रभावशाली सफलता दर हासिल की। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में लगातार दूसरी बार सरकार बनना तथा गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में रिकॉर्ड 156 सीटों पर जीत, उनके नेतृत्व की राजनीतिक दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, हैदराबाद नगर निगम और जम्मू-कश्मीर के जिला विकास परिषद चुनावों में भाजपा का शानदार प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा।
उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से नड्डा जी के कार्यकाल में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में और सशक्त हुई। 18 करोड़ से अधिक नए सदस्यों का जुड़ाव, बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से जमीनी ढांचे की मजबूती और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद, उनकी कार्यशैली की पहचान रही। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रारंभ किया गया ‘सेवा ही संगठन’ अभियान मानव सेवा का अनुकरणीय मॉडल बना, जिसके अंतर्गत देशभर में 22 करोड़ से अधिक भोजन किट और 5 करोड़ से अधिक राशन किट वितरित की गईं।
कर्ण नंदा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में भी जगत प्रकाश नड्डा ने ऐतिहासिक योगदान दिया। आयुष्मान भारत जैसी विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना का विस्तार, AIIMS नेटवर्क का अभूतपूर्व विकास, U-WIN पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण व्यवस्था का डिजिटलीकरण, मेडिकल कॉलेजों व MBBS सीटों में रिकॉर्ड वृद्धि, दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन सेवाओं की शुरुआत तथा टीबी उन्मूलन की दिशा में ठोस प्रयास—ये सभी उनकी दूरदर्शी सोच के प्रमाण हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए नड्डा जी का योगदान विशेष रूप से स्मरणीय है। ऊना में स्थापित बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स ने प्रदेश को फार्मा और स्वास्थ्य क्षेत्र में राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है।कर्ण नंदा ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का दो कार्यकाल केवल एक संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प का प्रतीक रहा है। उनका नेतृत्व आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.